
क्या एक से ज़्यादा ब्रह्मांड हैं?
BBC
कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि एक से ज़्यादा ब्रह्मांड मौजूद है, और वे इनके काम करने के तरीक़ों के बारे में तरह‑तरह के विचार प्रस्तुत करते रहे हैं
क्या आपने कभी यह कल्पना की है कि किसी और समानांतर ब्रह्मांड में आप कोई रॉकस्टार या अंतरिक्ष यात्री हों?
'मल्टीवर्स' यानी कई ब्रह्मांडों की कल्पना ने लोगों के दोपहरी के सपनों से लेकर साइंस‑फिक्शन की कहानियों तक में जगह बनाई है लेकिन कुछ वैज्ञानिक भी इसे गंभीरता से लेते हैं.
बस फ़र्क यह है कि यह मल्टीवर्स शायद वैसा नहीं है जैसा हॉलीवुड अक्सर दिखाता है. और असल में यह क्या या कैसा हो सकता है, इस पर किसी की राय एक जैसी नहीं है.
बीबीसी हिन्दी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
जिस ब्रह्मांड में हम मौजूद हैं, निश्चित ही वह हमारे लिए एकदम 'फाइन‑ट्यून्ड' यानी बेहद बारीकी से संतुलित लगता है.
प्रोफ़ेसर पॉल हैल्पर्न अमेरिका के सेंट जोसेफ़ यूनिवर्सिटी के भौतिक विज्ञानी हैं और 'द एल्योर ऑफ़ द मल्टीवर्स' किताब के लेखक हैं.
