
ईरान की जंग में साइबर वॉरफ़ेयर की क्या है भूमिका
BBC
अमेरिका ने ईरान की जंग में अपनी साइबर गतिविधियों के बारे कई संकेत दिए हैं. लेकिन ईरान ने इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं दी है.
जहाँ तक सैन्य ताकत की बात है, तो अमेरिका और इसराइल यह बताने में संकोच नहीं करते कि वे ईरान पर कैसे हमला कर रहे हैं.
पेशेवर तस्वीरों और आकर्षक वीडियो के साथ, यूएस सेंट्रल कमांड हर कुछ घंटों में सोशल मीडिया पर उन हथियारों और लड़ाकू विमानों के बारे में पोस्ट कर रहा है जिनका इस्तेमाल किया जा रहा है.
लेकिन साइबर स्पेस में क्या हो रहा है, इस बारे में अमेरिका और इसराइल कहीं अधिक सतर्क हैं.
कई घंटों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाषणों और दर्जनों सोशल मीडिया पोस्ट के दौरान साइबर ऑपरेशनों का ज़िक्र बेहद कम है.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेकिन इस युद्ध में साइबर स्पेस की अहम भूमिका है. इसका संकेत यूएस सेंट्रल कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने हाल ही में एक प्रेस अपडेट में दिया था.
उन्होंने कहा, "हम समुद्र की गहराइयों से लेकर अंतरिक्ष और साइबर स्पेस तक ईरान पर हमले जारी रखे हुए हैं."
