
एयर होस्टेस बनाने का झांसा देकर 5 लाख ठगे, CM योगी के दरबार में पहुंची पीड़िता, FIR दर्ज
AajTak
गोंडा की रहने वाली कोमल यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पहुंची. उसने सीएम को बताया कि अयोध्या के रहने वाले हरीश तिवारी और गोंडा के रहने वाले सुशील कुमार तिवारी ने उसे एयर होस्टेस की नौकरी दिलाने का झांसा दिया.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में ठगी की शिकार एक पीड़िता पहुंची. उसने सीएम को बताया कि उसके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है. ठगों ने एयर होस्टेस बनाने के नाम पर उससे 5 लाख रुपए से ज्यादा ठग लिए हैं. पीड़िता की गुहार सुनकर सीएम योगी ने ठगी के दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया और पुलिस ने FIR दर्ज कर ली.
जानकारी के मुताबिक गोंडा की रहने वाली कोमल यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पहुंची. उसने सीएम को बताया कि अयोध्या के रहने वाले हरीश तिवारी और गोंडा के रहने वाले सुशील कुमार तिवारी ने उसे एयर होस्टेस की नौकरी दिलाने का झांसा दिया. इसके एवज में उससे 5 लाख 15 हजार रुपए भी लिए गए.
फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया
पीड़िता ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस ठगी से जुड़ी सारी जानकारी उसके पास मौजूद है. महिला ने सीएम को आगे बताया कि आरोपियों ने महिला को मुम्बई बुलाया और कहा कि तुम्हारा इंडिगो में एयर होस्टेस के पद पर सिलेक्शन हो गया है. इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया.
मुंबई बुलाकर किया प्रताड़ित
शिकायत में पीड़िता ने कहा,'मुझे मुंबई बुलाया गया और वहां मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. इसके बाद वहां मेरे साथ धोखाधड़ी की गई. मैं किसी तरीके से मुंबई से लौटकर अपने घर पहुंची और इस बात की जानकारी अपने परिवार को दी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












