एयर होस्टेस ने ली अर्शी खान संग सेल्फी, बोलीं-पूरी आवाम के पति मुझे पसंद करते हैं
AajTak
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियो के कारण चर्चा में बनी रहती हैं. अर्शी खान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एयर होस्टेस के संग सेल्फी क्लिक कराती दिख रही हैं, वहीं वीडियो में सुना जा सकता है अर्शी कहती हैं कि पूरी आवाम के पति मुझे पसंद करते हैं.
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियो के कारण चर्चा में बनी रहती हैं. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अर्शी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एयर होस्टेस के संग सेल्फी क्लिक कराती दिख रही हैं, वहीं वीडियो में सुना जा सकता है अर्शी कहती हैं कि पूरी आवाम के पति मुझे पसंद करते हैं. उनका ये वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. अर्शी का ये वीडियो उनके एक फैन पेज पर देखा गया. वीडियो में एक्ट्रेस 2 एयर होस्टेस के साथ सेल्फी क्लिक कराती दिख रही हैं, जिसमें वे कहती हैं, "आपके हस्बैंड को मेरी तरफ से सलाम और ऐसी ही मुझे पसंद करते रहो, क्योंकि पूरी आवाम के पति ही मुझे ज्यादा पसंद करते हैं"More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












