
'एयर पॉल्यूशन से दिल और दिमाग पर पड़ता सीधा असर, हार्ट अटैक और स्ट्रॉक से होती हैं मौतें,' बोले एक्सपर्ट
AajTak
दिल्ली- NCR में वायु प्रदूषण से सांस लेना मुश्किल हो गया है. सरकार से लेकर प्रशासन तक एयर पॉल्यूशन से निपटने के लिए कदम उठा रहा है. लेकिन, हालात बेकाबू हैं. मेडिकल एक्सपर्ट ने पहले से बीमार लोगों को पॉल्यूशन को लेकर अलर्ट किया है. एक्सपर्ट का कहना है कि सबसे ज्यादा मौतें हार्ट अटैक या स्ट्रॉक की वजह से होती हैं. प्रदूषण हमारे शरीर में कण के तौर पर प्रवेश करता है.
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की मार से हर कोई बेहाल है. जहरीले धुंध और धुएं में सांस लेना दूभर हो गया है. मरीजों की संख्या बढ़ रही है. इस बीच, डॉक्टर्स भी स्मॉग को लेकर अलर्ट कर रहे हैं. आजतक से बातचीत में दिल्ली एम्स में न्यूरो सर्जरी के विशेषज्ञ रहे न्यूरो सर्जन डॉ. विपुल गुप्ता ने बताया कि रिसर्च में सामने आया कि एयर पॉल्यूशन का असर सिर्फ लंग्स में ही नहीं, बल्कि दिल और दिमाग पर भी पड़ता है.
डॉ. गुप्ता ने बताया कि मेडिकल रिसर्च के मुताबिक एयर पॉल्यूशन के असर से दिल और दिमाग के स्ट्रॉक भी बढ़े हैं. इससे बचने के लिए सक्षम एयर प्यूरीफायर और मास्क लगाना बहुत जरूरी है.
उन्होंने कहा, सबसे ज्यादा मौतें हार्ट अटैक या स्ट्रॉक की वजह से होती हैं. प्रदूषण हमारे शरीर में कण के तौर पर प्रवेश करता है. ये खून की नलियों में पहुंचते हैं, जिससे खून की नलियों की लाइनिंग खराब हो जाती है. ब्लड प्रेशर और ब्लॉकेज बढ़ जाता है. ऐसे में हार्ट अटैक और स्ट्रॉक का खतरा बढ़ जाता है. पहले से बीमार लोगों को प्रदूषण से ज्यादा खतरा है.
'बॉडी को प्रभावित करता है वायु प्रदूषण'
डॉ. गुप्ता का कहना था कि 2015 में डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि करीब 20 प्रतिशत स्ट्रॉक के मामले आ रहे हैं. करीब 20 से 25 प्रतिशत हार्ट अटैक हो रहे हैं. उसमें प्रदूषण भी एक वजह है. हम लोग अभी भी एयर पॉल्यूशन को इग्नोर कर रहे हैं. सिर्फ 10 माइक्रोग्राम पीएम 2.5 बढ़ने से ही 10 प्रतिशत स्टॉक या हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है. हाल में AQI 700 से ऊपर जा रहा है. ये हमारी बॉडी को बहुत प्रभावित करता है. घर के अंदर भी प्रदूषण का असर रहता है. जिन लोगों को पहले से रिस्क ज्यादा है, उन्हें अच्छी क्वालिटी की एयर प्यूरीफायर यूज करना चाहिए. घर बंद रखन चाहिए. एयर प्यूरीफायर स्ट्रॉन्ग रखना चाहिए.
'एन-95 मास्क लगाकर रखें'

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







