
एयरपोर्ट पर लैंड करते ही विमान के पहिये में फंसा मिला शव, पायलट और यात्रियों के उड़े होश
AajTak
अमेरिका में क्रिसमस ईव पर एयरपोर्ट पर उतरे एक विमान के पहिए में फंसा शव बरामद हुआ है. इसे देख विमान में सवार यात्री और क्रू मेंबर के होश उड़ गए.
क्रिसमस के मौके पर हवाई के काहुलुई एयरपोर्ट (माउई) पर एक यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान के पहिए में फंसा शव मिला है. इस शव की पहचान नहीं हो पाई. हालांकि, एयरपोर्ट प्रबंधन और सुरक्षा अधिकारी सकते में हैं कि आखिर यहां कैसे कोई पहुंचा होगा और उसकी मौत हुई. एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद शव बरामद हुआ.
यूनाइटेड एयरलाइंस ने पुष्टि की कि यह शव एक अज्ञात व्यक्ति का था, जिसे बोइंग 787-10 विमान के मुख्य लैंडिंग गियर के पहिए के पास पाया गया. यह घटना तब सामने आई जब विमान ने माउई के काहुलुई एयरपोर्ट पर लैंड किया.
शिकागो से माउई पहुंचा था विमान यह फ्लाइट 202, मंगलवार सुबह शिकागो के ओ'हारे एयरपोर्ट से रवाना हुई थी और दोपहर में माउई के काहुलुई एयरपोर्ट पर लैंड हुई. यूनाइटेड एयरलाइंस और हवाई परिवहन विभाग ने इस मामले पर कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार किया है.
विमान के पहिये के पास कैसे पहुंचा शख्स हफ पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक माउई पुलिस विभाग ने स्थानीय समाचार चैनल हवाई न्यूज नाउ को दिए बयान में कहा है कि इस घटना की जांच जारी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह व्यक्ति पहिए के पास कैसे पहुंचा और वहां कब से मौजूद था.
विमान की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल एयरलाइंस के अनुसार, पहिए वाला यह हिस्सा केवल विमान के बाहर से ही पहुंचने योग्य है. पुलिस ने बताया कि वर्तमान में इस घटना के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं है. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने विमानन सुरक्षा से जुड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











