
एयरपोर्ट पर पति संग स्पॉट हुईं Shilpa Shetty, मुंह छिपाकर निकले Raj Kundra
AajTak
कुछ समय पहले शिल्पा और राज साथ में हिमाचल प्रदेश गए थे. इसके बाद अब एक बार फिर उन्हें ट्रेवल करते देखा गया. शिल्पा शेट्टी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. यहां उनके साथ पति राज कुंद्रा भी थे. एयरपोर्ट पर राज कुंद्रा ब्लैक आउटफिट में नजर आए. उन्होंने काला चश्मा, हुडी और मास्क के साथ अपने चेहरे को पूरी तरह ढका हुआ था.
पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद से राज कुंद्रा मीडिया की नजरों से छुपते फिर रहे हैं. इस मामले में राज कुंद्रा को जेल ही हवा खानी पड़ी थी. जब से राज जेल से वापस आए हैं उन्होंने कैमरा पर अपना चेहरा नहीं दिखाया है. लेकिन पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ राज कुंद्रा ट्रेवल जरूर कर रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












