
एयरपोर्ट्स ठप, स्कूल-दफ्तर बंद और हाईवे ब्लॉक....नेपाल में 24 घंटे से हो रही बारिश ने मचाई तबाही, देशभर में दो दिन की छुट्टी
AajTak
नेपाल में लगातार भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. काठमांडू से जुड़ी सभी सड़कें बंद कर दी गई हैं और नेशनल हाईवे ब्लॉक हैं. एयरपोर्ट्स और आंतरिक उड़ानों पर रोक लगा दी गई है. प्रशासन ने अगले 2 दिन तक सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की और लोगों को घरों में रहने की चेतावनी दी. राहत और बचाव के लिए सेना के हेलिकॉप्टर स्टैंडबाय पर हैं.
नेपाल में शुक्रवार शाम से लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पूरे देश में जनजीवन प्रभावित हो गया है. इसके चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. काठमांडू को जोड़ने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं. प्रशासन ने अगले तीन दिन के लिए सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है.
नेपाल में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. इसके चलते दर्जनों स्थानों पर भूस्खलन हुआ और नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गए. इस कारण सैकड़ों वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं. प्रशासन ने अगले तीन दिनों के लिए काठमांडू से बाहर जाने और काठमांडू आने पर प्रतिबंध लगा दिया है. प्रशासन ने लोगों से अपने घरों में रहने और बाहर नहीं निकलने की अपील की है.
बारिश के कारण देशभर के एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया है. सभी आंतरिक उड़ानों पर अगले 2 दिन के लिए रोक लगा दी गई है. काठमांडू का त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट भी बंद है, इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सभी डोमेस्टिक एयरलाइंस कंपनियों ने मौसम के सुधार नहीं होने तक फ्लाइट्स के रद्द होने की सूचना जारी की है. देश के कई एयरपोर्ट्स के रनवे पर पानी भरने की जानकारी दी गई है.
वहीं, नेपाल सरकार ने भारी बारिश के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रविवार और सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. गृह मंत्रालय की तरफ से जारी सूचना में बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ के कारण सार्वजनिक अवकाश की बात कही है. सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन और अस्पतालों को छोड़कर बाकी सभी विभागों में अवकाश का ऐलान किया है.
काठमांडू के सभी रिवर कॉरिडोर पर यातायात में पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. तटीय क्षेत्र में बाढ़ के कारण वहां रहने वाले को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है. सरकार ने लोगों को सतर्क रहने, सुरक्षित स्थान पर रहने और घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. सभी हेलिकॉप्टर कंपनियों को स्टैंडबाय पर रहने को कहा गया है. सेना के नाइट विजन हेलिकॉप्टर को काठमांडू के एयरपोर्ट पर तैयारी अवस्था में रखा गया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










