
एपस्टीन के नेटवर्क में कौन थी भारत की वो लड़की? नए खुलासों से उठा राज तो सन्न रह गए लोग!
AajTak
अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी किए गए एपस्टीन फाइलों ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. इसमें एक भारतीय लड़की के भी पीड़ित होने का मामला सामने आया है. 6 साल पहले लिखे गए ई मेल से पता चलता है कि यौन अपराधी एपस्टीन ने एक भारतीय लड़की को भी शिकार बनाया था, अमेरिकी न्याय विभाग के अधिकारी इसे मुआवजा दिलाने के लिए इस लड़की को खोज रहे थे.
एपस्टीन फाइल के खुलासे अमेरिका से लेकर भारत तक हड़कंप मचा रहे हैं. अमेरिकी बिजनेसमैन और अपराधी जेफ्री एपस्टीन की फाइल्स में पहली बार एक भारतीय लड़की को पीड़ित बताया गया है. यानी जेफ्री एपस्टीन ने एक भारतीय लड़की को भी अपना शिकार बनाया था. ये जानकारी अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी किए गए नई फाइलों से सामने आई है. इन फाइलों में एक ईमेल है. जिसमें अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों के बीच का संवाद है. इसमें एक भारतीय लड़की को तलाशने और उसे न्याय और मुआवज़ा देने की बात कही जा रही है.
भारतीय लड़की को लेकर ये खुलासा ईमेल के फॉर्मेट में है. इसे 13 जनवरी 2020 का है. इस ई मेल में पीड़ितों का केस लड़ रहीं लॉ फर्म EDWARDS POTTINGER LLC की वकील ब्रिटनी हेन्डरसन अमेरिकी अधिकारियो को एक ईमेल करती हैं. इस ई मेल में वो कहती हैं कि कुछ पीड़ित लड़कियां थेरेपी लेना चाहती हैं. उन्होंने फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क की कुछ पीड़ितों के नाम भी अमेरिकी अधिकारियों को दिए.
इसी ईमेल में वो एक पीड़ित भारतीय लड़की के बारे में लिखती हैं कि वो अभी भारत में ही हैं. तो क्या अमेरिकी प्रशासन किसी तरह से उसकी मदद कर सकते हैं? वो ये भी पूछती हैं कि क्या उसे भी थेरेपी के 6 फ्री सेशन मिल सकते हैं? वो जानना चाहती है क्या ये सेवाएं उसे भारत में उपलब्ध हो सकती हैं?
ईमेल में लिखा गया है-
ब्रिटनी हेंडरसन के इस ईमेल के जवाब में अमेरिकी अधिकारी जेफ्री एपस्टीन का शिकार बनी पीड़ित लड़कियों को मुआवज़ा देने और उनके मेंटल हेल्थ ठीक करने के लिए थेरेपिस्ट की व्यवस्था करने की बात कह रहे हैं.
अधिकारियों की तरफ से आए जवाब में पीड़ित लड़कियों को मुआवजा देने की बात कही गई है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







