
एक होंगे गांधी परिवार के 2 भाई? कांग्रेस के ऑफर के बाद वरुण गांधी के अगले कदम पर नजर
AajTak
पीलीभीत से बीजेपी ने वरुण गांधी का पत्ता काट कर जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया. इसके बाद अब सबकी नजरें वरुण गांधी के अगले कदम पर है. क्योंकि अपनी ही पार्टी और सरकार के खिलाफ बोलने वाले वरुण को लेकर बीजेपी ने अपनी चाल चल दी है. वरुण पीलीभीत से बीजेपी के सांसद हैं और जब उनका टिकट कटा तो कांग्रेस ने फायरब्रांड बीजेपी नेता को ऑफर देकर यूपी की राजनीति को गरमा दिया है.
क्या इस बार के लोकसभा चुनाव में 40 साल पुरानी पारिवारिक-सियासी दुश्मनी का खात्मा होने जा रहा है? बात गांधी परिवार की हो रही है, जिससे आने वाले वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने का पहला खुलेआम ऑफर दिया गया है. पीलीभीत से वरुण का टिकट कटा तो कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वो गांधी होने की कीमत चुका रहे हैं. सवाल ये है कि क्या BJP और अपनी ही सरकार को हर मुद्दे पर घेरने वाले वरुण गांधी कांग्रेस में जा सकते हैं? मेनका गांधी और सोनिया गांधी के बीच शुरू हुई पारिवारिक रार अब वरुण और राहुल तक भी जारी है.
दरअसल, पीलीभीत से बीजेपी ने वरुण गांधी का पत्ता काट कर जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया. इसके बाद अब सबकी नजरें वरुण गांधी के अगले कदम पर है. क्योंकि अपनी ही पार्टी और सरकार के खिलाफ बोलने वाले वरुण को लेकर बीजेपी ने अपनी चाल चल दी है. वरुण पीलीभीत से बीजेपी के सांसद हैं और जब उनका टिकट कटा तो कांग्रेस ने फायरब्रांड बीजेपी नेता को ऑफर देकर यूपी की राजनीति को गरमा दिया है. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने का जिस तरह न्योता दिया वो काफी अहम है.
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर दिया है. अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होना चाहिए. अगर वह कांग्रेस में आते हैं तो हमें खुशी होगी. वरुण गांधी एक कद्दावर और बेहद काबिल नेता हैं.' उन्होंने कहा कि उनका गांधी परिवार से संबंध है इसलिए बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. हम चाहते हैं कि अब वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल हो जाएं.
2009 में पहली बार सांसद ने वरुण
बता दें कि वरुण गांधी 2004 में BJP में शामिल हुए और 2009 में पहली बार सांसद भी बन गए. साल 2013 में वरुण गांधी को भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया और इसी साल पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल में भाजपा का प्रभारी भी बनाया. ये वो वक्त था जब यूपी की सियासत और भाजपा में वरुण का नाम प्रमुख नेताओं में था. यहां तक कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की दौड़ में भी उनका नाम लिया जाता था. लेकिन पार्टी और सरकार के खिलाफ उनकी तरफ से दिए गए बयानों ने पार्टी में उनकी स्थिति कमजोर कर दी और पिछले 10 सालों से पार्टी ने उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई.
वरुण का बीजेपी से मोहभंग हो रहा है?

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







