
एक ही दिन में 477 ड्रोन, 60 मिसाइलें... रूस ने यूक्रेन में कर दिया धुआं-धुआं, पुतिन के जेट्स के सामने डटा पोलैंड
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'रूसी हर उस चीज को निशाना बना रहे हैं जो जीने के लिए जरूरी है.' उन्होंने बताया कि इस हमले में कई घरों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा और यूक्रेन ने युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक अपना तीसरा F-16 लड़ाकू विमान भी खो दिया.
कुछ दिनों के भीषण संघर्ष के बाद मिडिल ईस्ट के एक मोर्चे पर फिलहाल शांति है. ईरान और इजरायल के बीच जंग थमी तो रूस-यूक्रेन के बीच तेज हो गई. एक ही दिन में रूस ने यूक्रेन पर 477 ड्रोन से हमला कर दिया जिसे इस लड़ाई में रूस की तरफ से किया गया अब तक का सबसे बड़ा एयर अटैक कहा जा रहा है.
रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला शनिवार देर रात किया. यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में कम से कम 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है. यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, रूस ने कुल 537 हवाई हथियार दागे, जिनमें 477 ड्रोन और डिकॉय तथा 60 मिसाइलें शामिल थीं. इनमें से 249 को मार गिराया गया, जबकि 226 हथियार इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग के कारण टारगेट तक नहीं पहुंच सके.
यह भी पढ़ें: रूस ने निभाई दोस्ती, उत्तर कोरिया ने यूक्रेन जंग में की मदद तो पुतिन ने किम के लिए बनवा दिया लग्जरी बीच!
यूक्रेन ने खोया तीसरा F-16 फाइटर जेट
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'रूसी हर उस चीज को निशाना बना रहे हैं जो जीने के लिए जरूरी है.' उन्होंने बताया कि इस हमले में कई घरों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा और यूक्रेन ने युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक अपना तीसरा F-16 लड़ाकू विमान भी खो दिया.
एक हफ्ते में 114 मिसाइलें, 1270 ड्रोन और 1100 बम

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










