
एक ही कमरे से जंग भी, सुलह भी, 24x7 खुफिया सूचनाएं... कैसे काम करता है अमेरिका का सिचुएशन रूम?
AajTak
ईरान और इजरायल में सीजफायर हो चुका, जिसमें अमेरिका की बड़ी भूमिका रही. इस बीच वाइट हाउस से सिचुएशन रूम की तस्वीरें आई हैं. ये वो जगह है जहां से वॉशिंगटन दुनिया के सबसे बड़े फैसले लेता है. जब भी कोई बड़ा हमला या युद्ध हो, राष्ट्रपति और उनकी टीम लाइव मॉनिटरिंग करते और निर्णय लेते हैं.
वाइट हाउस के भीतर एक ऐसी जगह है, जहां बैठकर राष्ट्रपति दुनिया की सारी बड़ी गतिविधि पर बारीक नजर रखते हैं. ये सिचुएशन रूम है. वेस्ट विंग के नीचे अंडरग्राउंड कमांड सेंटर तक दुनियाभर की खुफिया सूचनाएं पहुंचती रहती हैं. और आतंकी हमलों या युद्ध की भनक लगते ही यहां से धड़ाधड़ फैसले लिए जाने लगते हैं. ओसामा बिन लादेन को मारने की योजना यहीं बनी, और यहीं पर बैठे हुए तत्कालीन राष्ट्रपति समेत टॉप अधिकारियों ने ऑपरेशन नेपच्यून स्पीयर का रियल टाइम अपडेट लिया था.
नाम से लगता है कि ये एक सिंगल रूम होगा, लेकिन असल में यह पांच हजार स्क्वायर फीट में फैला स्ट्रक्चर है. यहां वॉच स्टेशन से लेकर कॉन्फ्रेंस रूम भी बने हुए हैं. ये एक तरह का वॉर रूम है, जहां से तमाम बड़े फैसले लिए जाते रहे. इसकी जरूरत साल 1898 से ही महसूस की जाने लगी थी, जब अमेरिका और स्पेन की लड़ाई चल रही थी.
इस वजह से बना ये खुफिया कोना
बाद में साल 1961 में इसे आकार मिला. ये वो वक्त था, जब अमेरिका और क्यूबा में असल रार ठनी हुई थी. यूएस ने क्यूबा पर हमला किया लेकिन मुंह की खानी पड़ी. तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी ने माना कि अगर यूएस के पास तगड़ा इंटेलिजेंस होता तो ये नहीं होता. बस, यहीं से आइडिया आया कि वाइट हाउस में एक ऐसी जगह होनी चाहिए, जो 24x7 दुनियाभर की एक्टिविटीज पर नजर रख सके और जरूरत पड़ने पर तुरंत फैसले ले. यहीं से बना सिचुएशन रूम.
यहां लगभग 130 लोगों की फौज तैनात रहती है, जो बंटी हुई है. सबके काम अलग-अलग हिस्सों को मॉनिटर करना है. यहां पर पांच वॉच टीमें हैं, जो 24 घंटे की शिफ्ट में पूरी दुनिया की हलचल ट्रैक करती हैं. एक ट्रैवल सपोर्ट टीम है. राष्ट्रपति या बाकी वीआईपी जहां जाएं, इनका सिक्योर रूट, इंटेल और अलर्ट सब यहीं से मैनेज होता है. कम्युनिकेशन टीम अलग है. यहां काम करने वाले अफसर आम नहीं, बल्कि आर्मी और इंटेलिजेंस से चुने हुए लोग होते हैं, जो तेज-तर्रार और बेहद भरोसेमंद भी हों.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








