
एक सीक्रेट डायरी, सोशल मीडिया ग्रुप और 7 किरदार... ऐसे जुड़े हैं कोलकाता-मैसूर से दिल्ली तक संसद कांड की साजिश के तार
AajTak
सागर शर्मा, मनोरंजन डी, नीलम आजाद, अमोल शिंदे, ललित झा और विक्की. ये वो नाम हैं जिन्होंने संसद को धुआं-धुआं करके रख दिया, संसद की तमाम चाक चौबंद सुरक्षा को हवा में गुब्बारे की तरह उड़ाकर रख दिया.
Parliament Color Smoke Attack: संसद के स्प्रे कांड ने समूचे देश को झकझोर दिया. बिल्कुल आतंकी हमले जैसी इस वारदात ने देश की तमाम खुफिया एजेंसियों समेत सुरक्षा एजेंसियों की पेशानी पर बल डाल दिए. चार लोगों ने देश के तमाम काबिल अफसरों को मिलाकर बनाई गई सुरक्षा एजेंसियों को जैसे सीधी सीधी चुनौती दे दी है. हालांकि अब इस मामले में पुलिस के हाथ खाली नहीं हैं. सभी आरोपी तो पुलिस के कब्जे में आ चुके हैं. लेकिन सबसे बड़ी कामयाबी यूपी एटीएस को मिली है, क्योंकि लखनऊ में सागर शर्मा के घर से एक डायरी मिली है. जो इस पूरी साजिश के बारे में कई खुलासे कर सकती है.
सागर शर्मा, मनोरंजन डी, नीलम आजाद, अमोल शिंदे, ललित झा और विक्की. ये वो नाम हैं जिन्होंने संसद को धुआं-धुआं करके रख दिया, संसद की तमाम चाक चौबंद सुरक्षा को हवा में गुब्बारे की तरह उड़ाकर रख दिया. नीचे से लेकर ऊपर तक सभी को हिलाकर रख दिया. अब ये तमाम आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, पूछताछ चल रही है. बड़ी बात ये है जो नाम संसद कांड में सामने आए हैं, वो सभी अलग अलग राज्यों के हैं.
आरोपी नंबर- 1 - सागर शर्मा लखनऊ का रहने वाला है. - परिवार के मुताबिक बैटरी रिक्शा चलाता है. - 12वीं पास है, पिता कारपेंटर हैं. - पुलिस को इसके घर से डायरी मिली है.
आरोपी नंबर- 2 - मनोरंजन पेशे से इंजीनियर है. - कर्नाटक के मैसूर का रहने वाला है. - फेसबुक पर सागर से दोस्ती हुई थी.
आरोपी नंबर- 3 - नीलम, हरियाणा के जींद की रहने वाली है. - हिसार में सिविल सर्विसेज़ की तैयारी कर रही थी. - नीलम ने 6 डिग्रियां ले रखी हैं.
आरोपी नंबर- 4 - अमोल शिंदे महाराष्ट्र के लातूर का है. - ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है. - पुलिस और सेना की भरर्ती के लिए तैयारी कर चुका है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







