
'एक या दो फेज में कराएं चुनाव, बुर्के में आने वाली महिलाओं की पहचान हो', बिहार बीजेपी की चुनाव आयोग से मांग
AajTak
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि विधानसभा चुनाव एक या दो चरणों में कराए जाएं. इसके साथ ही मांग की कि नदी किनारे वाले इलाकों में जहां पहले बूथ कैप्चरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं, वहां घुड़सवार सेना की तैनाती की जाए. उन्होंने चुनाव आयोग को सुझाव दिया कि चुनाव की घोषणा जल्द की जाती है, तो मतदान 3-4 नवंबर तक कराया जा सकता है.
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शनिवार को चुनाव आयोग (EC) से मांग की है कि आगामी विधानसभा चुनाव एक या दो फेज में आयोजित किए जाएं. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि बुर्का पहनकर मतदान करने वाली महिलाओं के चेहरे को उनके मतदाता पहचान पत्र (EPIC) से मिलाया जाना चाहिए, ताकि केवल असली वोटर ही मतदान कर सकें.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में आए चुनाव आयोग के दल से मिलने वाले बीजेपी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे दिलीप जायसवाल ने उन क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों की पर्याप्त तैनाती की भी मांग की, जहां बूथ कैप्चरिंग और मतदाताओं को डराने-धमकाने का खतरा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक के बाद दिलीप जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा कि हमने इलेक्शन कमीशन से चुनाव एक या दो चरणों में कराने का आग्रह किया है. इसे कई चरणों में बांटने की जरूरत नहीं है.साथ ही मतदाताओं, खासकर बुर्के में आने वाली महिलाओं के चेहरों का मिलान उनके मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) से किया जाना चाहिए, ताकि केवल असली मतदाता ही वोट डाल सकें.
दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमने यह भी अनुरोध किया है कि अति पिछड़े वर्गों, जैसे कमज़ोर वर्गों की अधिक आबादी वाले गांवों में चुनाव से कुछ दिन पहले अर्धसैनिक बल तैनात किए जाएं, और मतदाताओं में विश्वास बढ़ाने के लिए फ्लैग मार्च का आयोजन किया जाए. जायसवाल ने कहा कि नदी किनारे वाले क्षेत्रों में जहां पहले बूथ कैप्चरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं, वहां घुड़सवार सेना की तैनाती भी सुनिश्चित की जानी चाहिए.
चुनाव आयोग के सुझाव उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं. इनमें कहा गया है कि मतदान खत्म होने के बाद मतदान एजेंटों को पीठासीन अधिकारी से फॉर्म 17C लेना आवश्यक है. कई बार एजेंट बिना यह फॉर्म लिए ही अपने बूथ छोड़ देते हैं, जिससे बाद में अनावश्यक विवाद की संभावना रहती है.'3-4 नवंबर तक हो मतदान'
दिलीप जायसवाल ने कहा कि तारीखों के मामले में हमने चुनाव आयोग को बताया कि नियमों के अनुसार घोषणा की तारीख से कम से कम 28 दिन बाद ही चुनाव कराए जा सकते हैं. उदाहरण के लिए अगर चुनाव की घोषणा कुछ दिनों में होती है, तो चुनाव 3-4 नवंबर तक कराए जा सकते हैं उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव जल्द से जल्द होने चाहिए और इसमें और देरी नहीं होनी चाहिए.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







