
'एक मित्र के रूप में... भारत से युद्ध में चीन ने सैटेलाइट से की थी मदद', पाकिस्तान का कबूलनामा
AajTak
पाकिस्तान ने स्वीकार कर लिया है कि भारत के खिलाफ जंग में उसे चीन की ओर से मदद मिली थी. एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ये बात स्वीकार ली है. इस दौरान उन्होंने चीन को एक सच्चा दोस्त भी बताया है. वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि पाक की वजह से ईरान और इजरायल के बीच जंग रुकी है.
पाकिस्तान गजब का देश है. एक तरफ तो भारत में काम करने के लिए इनके अभिनेता तड़प रहे हैं, दूसरी तरफ भारत से बातचीत करने के लिए इनकी हुकूमत गुहार लगाते रहती है. खबर आई है कि सऊदी अरब से 24 जून को शहबाज़ शरीफ की बात हुई है. बात करके कहा कि भारत से बात करा दो, बड़ी मेहरबानी होगी क्योंकि भारत ने पाकिस्तान का पानी रोका हुआ है और पाकिस्तान जानता है कि इसकी उसे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. इसीलिए वह कह रहा है कि भारत से कोई बात तो करा दे, बस एक बात करा दो.
लेकिन भारत तो पहले ही साफ कर चुका है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद फैलाएगा, बातचीत हो ही नहीं सकती.
पाकिस्तान का नया फर्जी दावा
उधर पाकिस्तान में एक अजीब तरह का वायरस भी चल रहा है. और यह वायरस फर्जी दावे करके दुनिया को फंसाने का है. अब पाकिस्तान का नया दावा है कि इजरायल और ईरान की जंग उसने रोकी है. पाकिस्तान अब यह दावा कर रहा है कि इजरायल और ईरान की जंग उसी ने रुकवाई है, वह भी अपने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की बदौलत.
हासिम मुनीर की अमेरिका यात्रा का दावा
शहबाज़ शरीफ ने गुरुवार को अपनी कैबिनेट मीटिंग में दावा किया कि जब आसिम मुनीर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने अमेरिका गया तो वह उससे पहले ही ईरान के विदेश मंत्री से इस्तांबुल में मिला और वहां ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि अगर इजरायल हमले रोक दे तो सीजफायर के लिए हम तैयार हैं. इसके बाद मुनीर ट्रंप से मिला और यह जंग रुक गई.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








