
एक महीने से घर बैठे हैं 'तारत मेहता का उल्टा चश्मा' के नट्टू काका, नहीं आ रहा बुलावा
AajTak
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका का रोल प्ले करने वाले एक्टर घनश्याम नायक के लिए भी ये दौर काफी बुरा जा रहा है. पिछले एक महीने से वह घर पर हैं और शूटिंग के लिए भी उनका नंबर नहीं आया है. वह इंतजार कर रहे हैं कि कब उन्हें तारक मेहता सीरियल की ओर से बुलाया जाएगा.
कोरोना काल में अच्छे से अच्छे लोगों की हालत खराब हो गई है. एक बार फिर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भारी संकट टूट पड़ा है. कई सारी फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग रोक दी गई. कई सारे कलाकार ऐसे हैं जिन्हें फिर से घर बैठना पड़ गया है. कुछ समय पहले ही दिलीप कुमार के रिलेटिव और एक्टर अय्युब खान ने अपनी पीड़ा व्यक्त की थी और बताया था कि कैसे उन्हें साल भर से कोई काम नहीं मिला है और मदद मांगने की भी नौबत आ गई है. इसके अलावा अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका का रोल प्ले करने वाले एक्टर घनश्याम नायक के लिए भी ये दौर काफी बुरा जा रहा है. पिछले एक महीने से वे घर पर हैं और शूटिंग के लिए भी उनका नंबर नहीं आया है. वे इंतजार कर रहे हैं कि कब उन्हें तारक मेहता सीरियल की ओर से बुलाया जाएगा. एक्टर ने मौजूदा हालात के बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए कहा कि मुझे घर पर रुके एक महीना हो गया है. मुझे कोई भी क्लैरिटी नहीं है कि कब शूटिंग दोबारा शुरू होगी और उन्हें भी बुलाया जाएगा. अभी तो शूटिंग को रोक दिया गया है. मेकर्स ने शूटिंग प्लेस को बदलने के लिए भी कुछ नहीं किया है. मैंने मार्च में एक एपिसोड के लिए शूट किया था और उसके बाद से मैं घर पर हूं. मुझे उम्मीद है कि मेकर्स मेरे ट्रैक को भी जल्द शुरू करेंगे. आगे के एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि कैसे नाटू काका अपने गांव से मुंबई वापस आते हैं. बता दें कि जेठालाल संग नट्टू काका की नोकझोंक फैंस बहुत पसंद करते हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












