
एक नया प्रयोग...Hydrogen से चलेगी कार, भूल जाएंगे महंगे पेट्रोल-डीजल!
AajTak
जल्द ही बाजार में एक ऐसी कार आने वाली है जो हाइड्रोजन से चलेगी. ये आपके पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों की टेंशन को भुला देगी.
जल्द ही बाजार में एक ऐसी कार आने वाली है जो हाइड्रोजन से चलेगी. ये कार पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से होने वाली टेंशन को भुला देगी और हर तरह के मौसम में सरपट भागेगी. Jaguar Land Rover का कहना है कि वो एक हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (FCEV) पर काम कर रही है. ये वीकल Land Rover Defender एसयूवी पर बेस्ड होगी. FCEV में हाइड्रोजन से इलेक्ट्रिसिटी जेनरेट की जाती है जो कार में लगी इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है. ये बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल का एक विकल्प है. इस तरह ये ‘जीरो एमिशन’ व्हीकल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












