
'एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं..', ब्रुनेई के सुल्तान से मुलाकात के बाद बोले PM मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने ब्रुनेई के सुल्तान से मुलाकात के बाद कहा कि ब्रुनेई के सुल्तान के भावपूर्ण शब्द गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए मैं आपका और पूरे शाही परिवार का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं. सबसे पहले आपको और ब्रुनेई के लोगों को आजादी की 40वीं वर्षगांठ पर 140 करोड़ भारतीयों की तरफ से हार्दिक बधाई देता हूं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रुनेई के दौरे के दूसरे दिन बुधवार को सुल्तान हसनल बोल्कैया (Hassanal Bolkiah) से उनके महल में मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हम एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेत हैं.
इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ब्रुनेई के सुल्तान के भावपूर्ण शब्द गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए मैं आपका और पूरे शाही परिवार का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं. सबसे पहले आपको और ब्रुनेई के लोगों को आजादी की 40वीं वर्षगांठ पर 140 करोड़ भारतीयों की तरफ से हार्दिक बधाई देता हूं. हमारे सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध रहे हैं. दोनों देशों के संबंध दिनोदिन प्रगाढ़ होते जा रहे हैं. 2018 में हमारे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आपकी भारत यात्रा की स्मृतियों को आज भी भारत के लोग बहुत गौरव के साथ याद करते हैं.
उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मुझे अपने तीसरे कार्यकाल में ही ब्रुनेई की यात्रा करने का सौभाग्य मिला. ये सुखद संयोग है कि इस वक्त दोनों देश अपनी द्विपक्षीय साझेदारी की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. भारत और ब्रुनेई दोनों देशों के संबंध प्रगाढ़ हो रहे हैं. भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिकी और इंडो पैसिफिक रीजन में ब्रुनेई का महत्वपूर्ण साझेदार होना हमारे लिए उज्जवल भविष्य की गारंटी है.
पीएम मोदी ने ब्रुनेई के सुल्तान से उनके आलीशान महल में मुलाकात की. यह महल दुनिया का सबसे बड़ा महल है, जो दो मिलियन वर्ग फीट में फैला हुआ है और इसमें 1,700 कमरे और 22 कैरेट सोने का गुंबद है. ब्रुनेई, बोर्नियो द्वीप पर स्थित है, जो सिक्किम और त्रिपुरा जैसे भारतीय राज्यों से छोटा है, लेकिन इसके सुल्तान की अथाह संपत्ति और लग्जरी लाइफ स्टाइल ने बार-बार दुनिया भर की नजरें अपनी तरफ खींची है.
आलीशान महल में हुई PM मोदी की ब्रुनेई के सुल्तान से मुलाकात
कौन हैं ब्रुनेई के सुल्तान?

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










