
एक और रियलिटी शो करना चाहते हैं Pratik Sehajpal, सांप-अजगर-बिच्छू से पंगा लेते आएंगे नजर
AajTak
प्रतीक सहजपाल ने अपनी जर्नी की शुरुआत एमटीवी शो 'लव स्कूल' से की थी. इसके बाद यह 'एस ऑफ स्पेस' में भी नजर आए थे. दिव्या अग्रवाल संग इनकी दोस्ती और बॉन्डिंग की खूब चर्चा हुई थी. साथ ही मायशा अय्यर संग भी इनका एक अलग कनेक्शन देखा गया था.
रियलिटी शो पॉपुलर कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल फैन्स से मिले प्यार को देखकर फूले नहीं समा रहे हैं. भले ही 'बिग बॉस 15' की ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश ने जीती हो, लेकिन प्रतीक ने लोगों के दिल और इज्जत को जीता है. खबर आ रही है कि प्रतीक एक और रियलिटी शो करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. यह 'खतरों के खिलाड़ी 12' हो सकता है. हालांकि, प्रतीक ने इस शो को करने को लेकर केवल इच्छा जाहिर की है. अभी तक इन्हें इस शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












