
'एक अंकल जी दरबार लगाकर...', प्रियंका गांधी ने 'मंगलसूत्र' विवाद पर पीएम मोदी को घेरा
AajTak
प्रियंका गांधी ने जनसभा में कहा कि, 'हर जगह एक अंकल जी ऐसे होते हैं, जो दरबार लगाकर सबको ज्ञान देते रहते हैं. ऐसे ही अंकल जी किसी दिन कहने लगे कि सावधान हो जाओ, कांग्रेस सरकार आएगी तो आपके गहने-मंगलसूत्र चुरा लेगी और किसी और को दे देगी. तो ये सब सुनकर आप क्या करते.. हंसते न..
प्रियंका गांधी ने शनिवार को गुजरात पहुंचीं. यहां उन्होंने वलसाड के धरमपुर में कांग्रेस कैंडिडेट अनंत पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के हाल ही में दिए बयानों को लेकर उन पर निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने मंच से दो टूक कहा कि, आज देश के प्रधानमंत्री अपने पद की गंभीरता को आधार बनाकर आपसे बकवास बातें कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को अंकल भी कहा.
प्रियंका गांधी ने जनसभा में कहा कि, 'हर जगह एक अंकल जी ऐसे होते हैं, जो दरबार लगाकर सबको ज्ञान देते रहते हैं. ऐसे ही अंकल जी किसी दिन कहने लगे कि सावधान हो जाओ, कांग्रेस सरकार आएगी तो आपके गहने-मंगलसूत्र चुरा लेगी और किसी और को दे देगी. तो ये सब सुनकर आप क्या करते.. हंसते न ! आज देश के प्रधानमंत्री अपने पद की गंभीरता को आधार बनाकर आपसे ऐसी बकवास बातें कर रहे हैं.
इसी मंच से उन्होंने कहा कि, इन्होंने (बीजेपी) कितनी गाली दी हमारे परिवार को इससे हमें कोई परवाह नहीं है. किसी को नहीं छोड़ा. मां को नहीं छोड़ा, पिता को नहीं छोड़ा, दादी को नहीं छोड़ा, दादा को नहीं छोड़ा, परदादा को नहीं छोड़ा, भाई को नहीं छोड़ा, पति को नहीं छोड़ा. कोई बात नहीं, करते रहें. 56 इंच का इनका सीना नहीं है. लोहे के सीने हैं हमारे. करते रहें लेकिन देश के सामने इस तरह के झूठ बोलना, इस स्तर पर आना. देश के सामने कि कोई राजनीतिक दल आके एक्स-रे लेकर आपके घर में घुसके मतलब मजाक की बात है.
बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका गांधी वाड्रा पीएम मोदी पर हमलावर हो चुकी हैं. बीते दिनों मंगलवार को बेंगलुरु में अपनी जनसभा के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि देश के सबसे बड़े नेता ने नैतिकता छोड़ दी है. वह लोगों के सामने नाटक करते हैं और सच्चाई के रास्ते पर नहीं चलते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाकर, उनके बैंक खाते जब्त करके और दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डालकर उन्हें कमजोर करने की कोशिश की जा रही है.
प्रियंका ने कहा था कि आपको 'सुपरमैन' की छवि दिख गई लेकिन मिले आपको 'महंगाईमैन'. सच्चाई यह है कि सरकार ने इन 10 वर्षों में आपके लिए कोई काम नहीं किया." कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में जनसभा को संबोधित प्रियंका ने कहा, "एक समय था जब कोई नेता खड़ा होता था और देश के लोग उससे एक नैतिक व्यक्ति होने की उम्मीद करते थे.
वे उनसे नैतिकता की उम्मीद करते थे, लेकिन आज देश के सबसे बड़े नेता ने नैतिकता छोड़ दी है और आपके सामने नाटक कर रहे हैं. एक समय था जब हमें उम्मीद थी कि हमारे नेता सच्चाई पर चलेंगे. हालांकि, आज देश का सबसे बड़ा नेता अपना रसूख, अपना गौरव और अपनी प्रसिद्धि दिखाने के लिए बाहर जाता है, लेकिन सच्चाई के रास्ते पर नहीं चलता है. एक समय था जब नेता परोपकारी और सेवा-उन्मुख होते थे लेकिन अब लोग देश के सबसे बड़े नेता में केवल अहंकार देखते हैं."

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



