
एक्स बॉयफ्रेंड Paras Kalnawat के साथ फिर रिश्ते में हैं Urfi Javed? बोलीं- वो मेरे बर्थडे पर आए थे लेकिन...
AajTak
15 अक्टूबर को उर्फी जावेद ने अपना जन्मदिन मनाया था. उनकी बर्थडे पार्टी में एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत भी थे. पार्टी में भी दोनों को साथ एन्जॉय करते देखा गया. दोनों की हैप्पी फोटोज देख कयास लगाए जाने लगे कि दोनों एक बार फिर रिश्ते में आ गए हैं. लेकिन उर्फी ने सफाई देते हुए कहा है कि ऐसा नहीं है.
उर्फी जावेद (Urfi Javed) इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमररस एक्ट्रेसेज में से एक हैं. अक्सर ही उर्फी को नए लुक में देखा जाता है. उनके आउट्फिट दूसरों से एकदम जुदा होते हैं. ऐसे में उर्फी के चर्चे भी खूब होते हैं और उनके फैशन सेंस की तारीफें भी होती है. कपड़ों के अलावा उर्फी के रिलेशनशिप के भी चर्चे होते हैं. कुछ समय पहले उन्हें अपने एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत के साथ देखा गया था.
फिर से रिश्ते में हैं उर्फी और पारस?
15 अक्टूबर को उर्फी जावेद ने अपना जन्मदिन मनाया था. बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए उर्फी अपने दोस्तों के साथ गोवा गई थीं. इस पार्टी में उनके साथ पारस भी थे. पारस कलनावत ने सोशल मीडिया पर उर्फी को बर्थडे विश भी किया था. इसके अलावा पार्टी में भी दोनों को साथ एन्जॉय करते देखा गया.
सभी को पता है कि उर्फी और पारस का ब्रेकअप काफी खराब हुआ था. ऐसे में दोनों की हैप्पी फोटोज देख कयास लगाए जाने लगे कि दोनों एक बार फिर रिश्ते में आ गए हैं. ई टाइम्स से बातचीत में उर्फी जावेद ने इन अफवाहों को लेकर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. उन्होंने पारस को अपने जन्मदिन के सेलिब्रेशन में बुलाया था लेकिन वो दोबारा एक्टर को डेट नहीं कर रही हैं. उन्होंने कहा, 'हम एक दूसरे के साथ खुश हैं. मैंने उन्हें अपने बर्थडे पर बुलाया था. हमने अपने अतीत को पीछे छोड़ दिया है. अब हम बस दोस्त हैं.'
उर्फी ने खाई थी कभी वापस ना जाने की कसम
उर्फी जावेद और पारस कलनावत की मुलाकात सीरियल 'मेरी दुर्गा' के सेट्स पर हुई थी. दोनों में दोस्ती हुई और फिर वो दोस्ती प्यार में बदल गई. हालांकि बाद में ये रिश्ते खराब हो गया था. टेली स्टार्स टॉक्स नाम के शो में पारस संग अपने रिश्ते को उर्फी ने बचपन की गलती बताया था.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












