
एक्स्ट्रा सेंट्रीफ्यूज, गुप्त लोकेशन और IAEA को सरप्राइज चेक की इजाजत नहीं... कैसे ईरान का 400 KG गायब यूरेनियम दुनिया को दे रहा टेंशन!
AajTak
IAEA का कहना है कि बॉम्बिंग के बाद उसके लिए ईरान के न्यूक्लियर साइट पर निरीक्षण मुश्किल हो गया है. क्योंकि वहां मलबा भरा पड़ा है, वहां बगैर फटे लाइव बम हो सकते हैं. वहीं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ कहते हैं कि ईरान के पास अज्ञात संख्या में एक्स्ट्रा सेंट्रीफ्यूज है और गुप्त लोकेशन पर हैं. अगर ईरान अपने 400 किलो यूरेनियम को किसी तरह यहां ले गया तो पूरा परिदृश्य ही बदल जाएगा.
वेपन ग्रेड के डेंजर लेवल तक पहुंच चुके ईरान के 400 किलोग्राम एनरिच यूरेनियम कहां है? ईरान के परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों के बाद गायब यूरेनियम की खोज के लिए "बिल्ली-चूहे" की रेस शुरू हो चुकी है. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग (IAEA) पहले ही कह चुका है कि फोर्डो न्यूक्लियर प्लांट पर अमेरिकी हमले के बाद कितना नुकसान हुआ इसका आकलन करना मुश्किल है.
इससे जुड़े सवाल पर IAEA के चीफ राफेल ग्रॉसी ने अपने एक बयान से इजरायल, अमेरिका की चिंता और बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि यह बहुत संभव है कि फोर्डो के अंदर यूरेनियम को एनरिच करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले संवेदनशील सेंट्रीफ्यूज बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हों. लेकिन यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि ईरान के 9 टन समृद्ध यूरेनियम, जिसमें 400 किलो वेपन ग्रेड तक एनरिच हो गए थे, इस हमले में नष्ट हुए या नहीं.
पश्चिमी देशों की सरकारें अब यह पता लगाने में लगी हैं कि इस यूरेनियम का क्या हुआ?
रॉयटर्स ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के प्रयासों में शामिल एक दर्जन से अधिक वर्तमान और पूर्व अधिकारियों से बात की, जिन्होंने कहा कि बमबारी ने ईरान को अपने यूरेनियम भंडार को गायब करने के लिए एक आदर्श स्थिति दे दी है. इस सिलसिले में IAEA की कोई भी जांच संभवतः लंबी और कठिन होगी.
ओली हेइनोनेन, जो 2005 से 2010 तक IAEA के टॉप इंस्पेक्टर थे, ने कहा कि खोज में संभवतः क्षतिग्रस्त ढांचे से नमूना लेना काफी परेशानी भरा हो सकता है. हेइनोनेन IAEA में रहते हुए ईरान के परमाणु मुद्दे पर लंबे समय तक काम कर चुके हैं. वे अब वाशिंगटन में स्टिमसन सेंटर थिंक-टैंक में काम करते हैं.
उन्होंने कहा, "ऐसी सामग्री हो सकती है जिसे निकाल पाना मुश्किल हो, मलबे में दब गई हो और बॉम्बिंग के दौरान नष्ट हो गई हो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










