
एक्सीडेंट के समय कार में 5 नहीं 4 आरोपी थे...अंजलि केस में एक और चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
दिल्ली के कंझावल केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक मामले में कुल 7 आरोपी थे. इनमें से 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस अभी तक एक्सीडेंट के समय जिसे ड्राइवर मान रही थी, वह कार नहीं चला रहा था. इतना ही नहीं बताया ये भी जा रहा है कि वह तो अंजलि के एक्सीडेंट के समय कार में मौजूद भी नहीं था.
दिल्ली के कंझावला केस को 6 दिन बीत गए हैं, लेकिन इसकी गुत्थी सुलझने के बजाय हर रोज और उलझती जा रही है. अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि जिस समय कार अंजलि को दिल्ली की सड़कों पर घसीट रही थी, तब उसमें 5 नहीं चार आरोपी थे. पुलिस ने जिस 5वें आरोपी दीपक खन्ना को गिरफ्तार किया है, वह उस वक्त बलेनो कार में नहीं बल्कि किसी दूसरी जगह पर था. दीपक ने पुलिस ने झूठ बोलकर खुद को कार का ड्राइवर बताया था.
अंजलि का शव 1 जनवरी को सुबह करीब 4 बजे दिल्ली के कंझावला इलाके में सड़क पर नग्न अवस्था में मिला था. इससे थोड़ी दूर पर पुलिस ने अंजलि की दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी बरामद की थी. पुलिस के मुताबिक, अंजलि का कार से एक्सीडेंट हुआ था. इसके बाद उसका पैर कार के अगले पहिए में फंस गया था. अंजलि 12 किमी तक दिल्ली की सड़कों पर घसिटती रही थी. इससे उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. साथ ही पुलिस ने बलेनो कार को बरामद किया था. पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बताया था कि कार दीपक चल रहा था.
दीपक नहीं अमित चला रहा था कार
समाचार एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने अंजलि केस में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान पुलिस ने बताया कि मामले में 5 नहीं कुल 7 आरोपी हैं. आरोपियों ने पूछताछ के दौरान विरोधावासी बयान दिए थे. इसके बाद पुलिस ने सीडीआर और सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि कार दीपक नहीं अमित चला रहा था. पुलिस के मुताबिक, अमित के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था, ऐसे में उसके भाई अंकुश खन्ना ने दीपक से कहा कि पुलिस से वह कहे कि कार वही चला रहा था. दीपक के पास ड्राइविंग लाइसेंस था.
कार में नहीं था दीपक
पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 आरोपियों मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और आशुतोष) को गिरफ्तार किया. अभी अंकुश खन्ना की तलाश जारी है. अमित और अंकुश खास भाई हैं, जबकि दीपक चचेरा भाई है. सूत्रों के मुताबिक, एक्सीडेंट के वक्त दीपक कार में ही नहीं था. वह किसी दूसरी जगह पर था. कार अमित चला रहा था.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







