एक्सप्रेस वे: पहला दिन और आज तक का सफर, जानें दिल्ली से मेरठ पहुंचने में कितना समय लगा
AajTak
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे को एक अप्रैल से आम जनता के लिए खोल दिया गया. दावा है कि एक्सप्रेस वे से दिल्ली से मेरठ की दूरी 45 मिनट में तय होगी. ऐसे में दिल्ली के निजामुद्दीन से आज तक की टीम यह जानने के लिए निकली कि आखिरकार इस दावे में कितनी सच्चाई है.
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे को 1 अप्रैल से आम जनता के लिए खोल दिया गया. दावा है कि एक्सप्रेस वे से दिल्ली से मेरठ की दूरी 45 मिनट में तय होगी और गाजियाबाद से मेरठ जाने में केवल 30 मिनट का समय लगेगा. ऐसे में दिल्ली के निजामुद्दीन से आज तक की टीम यह जानने के लिए निकली कि आखिरकार दावे के हिसाब से क्या दिल्ली से मेरठ 45 मिनट में पहुंचा जा सकता है. क्योंकि जिस मेरठ शहर की चौहद्दी को छूने में पहले 2 से 3 घंटे लग जाया करते थे, वहां एक घंटे से भी कम समय में पहुंचना तो वाकई किसी सपने जैसा था. आज तक की टीम ने गुरुवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दोपहर तकरीबन साढ़े बारह बजे सफर की शुरुआत की. मोबाइल फोन का टाइमर ऑन किया और निकल पड़े मेरठ की ओर. पहले 20 मिनट में टीम ने अक्षरधाम यूपी-बॉर्डर और गाजियाबाद के तमाम इलाकों को पार करते हुए चिपियाना तक की दूरी तय की. चिपियाना में इस वक्त एक रेलवे ब्रिज बन रहा है और उसकी वजह से टीम को 5 से 7 मिनट तक जाम से जूझना पड़ा.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












