
एक्शन मोड में दिल्ली CM रेखा गुप्ता, अचानक पहुंचीं शालीमार बाग के स्कूल, अधिकारियों को दिए निर्देश
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अचानक दिल्ली के शालीमार बाग में स्थित स्कूल के दौरे पर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने जो भी खामियां पाईं, अधिकारियों से उन्हें दुरुस्त करने के लिए कहा. अपने दौरे की जानकारी सीएम ने सोशल मीडिया पर भी दी.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक्शन मोड में हैं. दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल का दौरा किया था और अब सीएम ने शालीमार बाग में स्थित सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जो भी खामियां पाईं, अधिकारियों से उन्हें दुरुस्त करने के लिए कहा. दिल्ली सीएम ने गुरुवार को दिल्ली के सर्वोदय कन्या एवं बाल विद्यालय स्कूल का दौरा किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.
अधिकारियों के साथ किया दौरा
अपने दौरे की जानकारी सीएम ने सोशल मीडिया पर भी दी. उन्होंने दौरे का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 55 के शालीमार गांव चौक, मैक्स रोड, हैदरपुर गांव चौक सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल, सफाई और सड़कों की स्थिति का गहन मूल्यांकन करने के लिए अधिकारियों के साथ दौरा किया.'
'दिल्लीवासियों के लिए निरंतर कार्यरत'
दिल्ली सीएम ने आगे लिखा,'स्थानीय नागरिकों से उनकी समस्याओं पर बात की और उनके फीडबैक के आधार पर अधिकारियों को जल, सड़कों और गंदगी से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. हमारा उद्देश्य है कि दिल्ली के हर नागरिक तक सभी मूलभूत सुविधाएं उचित रूप से पहुंचें और इसके लिए हम निरंतर कार्यरत हैं.'

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








