
एक्टर Kim Seon-ho ने शादी का झूठा वादा कर एक्स गर्लफ्रेंड से करवाया गर्भपात, अब मांगी माफी
AajTak
Kim Seon-ho की एक्स-गर्लफ्रेंड ने कुछ समय पहले एक गुमनाम पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने डेट किए एक एक्टर पर आरोप लगाया कि उस एक्टर ने उन्हें शादी के झूठे वादों का हवाला देकर गर्भपात करवाया. यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि Kim Seon-ho ही थे.
पॉपुलर कोरियन ड्रामा Hometown Cha Cha Cha के एक्टर Kim Seon-ho को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. Kim Seon-ho की एक्स-गर्लफ्रेंड के नाम माफीनामा जारी किया है. दरअसल उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड ने एक्टर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने शादी का झूठा वादा कर गर्भपात के लिए मजबूर किया था. अब इसी मामले पर Kim Seon-ho को माफीनामा जारी करना पड़ा है.
Kim Seon-ho की एक्स ने कुछ समय पहले एक गुमनाम पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने डेट किए एक एक्टर पर आरोप लगाया कि उस एक्टर ने उन्हें शादी के झूठे वादों का हवाला देकर गर्भपात करवाया. यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि Kim Seon-ho ही थे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












