
एक्टर राहुल देव ने कहा- 'एक समय ऐसा था जब लोग पूछते थे कौन है एस एस राजामौली?'
AajTak
एक दौर ऐसा था जब एस एस राजामौली को जानने वाले लोगों की संख्या बहुत कम थी. एक्टर राहुल देव ने इंडिया टुडे को दिए एक्जक्लूजिव इंटरव्यू में बताया कि जब वे राजामौली के साथ काम किया करते थे तब उनकी लोकप्रियता ऐसी नहीं थी.
एस एस राजामौली आज किसी पेहचान के मोहताज नहीं हैं. डायरेक्टर ने कई सारी साउथ की फिल्में बनाई हैं. देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में राजामौली के नाम ही हैं. वे बड़े बजट की फिल्में बनाते हैं और उनकी फिल्में खूब कमाई भी करती हैं. आज भले ही राजामौली का नाम हर शख्स की जुबान पर है. मगर एक दौर ऐसा था जब डायरेक्टर को जानने वाले लोगों की संख्या बहुत कम थी. एक्टर राहुल देव ने इंडिया टुडे को दिए एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में बताया कि जब वे राजामौली के साथ काम किया करते थे तब उनकी लोकप्रियता ऐसी नहीं थी.
कभी राजामौली को नहीं जानते थे लोग
राहुल ने कहा- 'मैंने राजामौली के साथ कुछ फिल्मों में काम किया था. मैं उस दौरान लोगों को राजामौली के बारे में बताता था. लोग मुझसे कहते थे कि कौन है एस एस राजामौली? लोगों को उनके बारे में ज्यादा नहीं पता था. मगर आज हर कोई उनकी फिल्में करना चाहता है. लोग उनके साथ काम करने के लिए बेकरार हैं.'
Salman Khan के फैन है RRR एक्टर Jr NTR, बोले- वो सबसे बड़े एक्शन स्टार हैं
एक्टर ने आगे बताया कि जब वे साउथ फिल्मों में काम करते थे तो लोग उन्हें जज करने लगे थे. एक्टर ने कहा- 'मुझे लोग कहते थे कि क्या यार तू वहां काम करता है और आज आप देखिए हर एक आदमी साउथ इंडस्ट्री की तरफ अपना रुख कर रहा है. चाहें अजय देवगन हों, अमिताभ बच्चन या फिर अक्षय कुमार. मैंने साल 2008 में रजनीकांत जी के साथ एक मूवी की थी. ये रिलायंस का एक बहुत बड़ा एनिमेशन प्रोजेक्ट था. लेकिन फिल्म सिर्फ 70 परसेंट ही पूरी हो पाई थी. रजनीकांत की बेटी सौंदर्या इस फिल्म का निर्देशन कर रही थीं.'
RRR Review: RRR में 'राम' की लीला, राजामौली की कहानी में बज उठेगी सीटियां

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












