
ऋचा चड्ढा ने ट्विटर को बताया जहरीला, फोन से डिलीट किया एप
AajTak
ऋचा चड्ढा ने फोन से अपना ट्विटर एप डिलीट करने से पहले एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि, मैं इस एप को अपने फोन से हटा रही हूं. ये बहुत ज्यादा जहरीला होता जा रहा है. अलविदा. जैसे ही ऋचा चड्ढा ने यह पोस्ट किया हर तरफ से कॉमेंट आने लगे.
ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज में से हैं जो अपनी बातों को बेबाकी से बोलने के लिए जानी जाती हैं. वे अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी सोशल मीडिया पर खुलकर बातें करती हैं. अब अचानक ऋचा चड्ढा ने ट्विटर को अपने फोन डिलीट कर यह बताया कि ट्विटर उनके लिए जहरीला साबित हो रहा था.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












