
उस जंग की कहानी जब राजा का सिर काट ले गए फ्रेंच सैनिक, 128 साल बाद फ्रांस ने लौटाई 3 खोपड़ियां!
AajTak
बीच समंदर में स्थित मेडागास्कर लालची यूरोप की साम्राज्यवादी निगाहों से दूर एक मनोरम टापू था. लेकिन 18वीं सदी में जब यूरोपीय ताकतें अपनी सीमाओं का विस्तार करने के लिए समंदर की यात्रा पर थीं इसी दौरान उनके कदम इस द्वीप पड़े. पश्चिमी शक्तियों के कदम इस द्वीप पर क्या पड़े, यहां के स्थानीय लोगों की सुकून भरी जिंदगी में बवंडर आ गया.
एक लड़ाई हुई थी. 128 साल पहले. इस जंग में एक पक्ष ने दूसरे के राजा का सिर ही काट दिया और इस कटे सिर को जीत की ट्राफी के रूप में अपने देश ले गए. इतिहास का ये निर्णायक युद्ध हुआ था फ्रांस और मेडागास्कर के बीच. इस युद्ध में फ्रांसीसी सैनिकों ने मेडागास्कर के राजा का सिर ही काट दिया था.
हिंद महासागर की गोद में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित मेडागास्कर द्वीप पर हुई इस लड़ाई की चित्कार को स्थानीय जनजातियों ने आज भी अपनी यादों में सजों कर रखा है. ये जंग औपनिवेशिक विस्तार, सांस्कृतिक टकराव और स्थानीय प्रतिरोध की एक जटिल कहानी है.
मेडागास्कर की कहानी हम बताए इससे पहले आप जान लें कि फ्रांस ने 128 वर्ष बाद वो तीन मानव खोपड़ियां मेडागास्कर को लौटा दी है. इतने सालों से ये खोपड़ियां पेरिस संग्रहालय में रखी गई थीं. माना जाता है कि इसमें से एक खोपड़ी राजा टोयरा की है. फ़्रांस ने 1897 में मेडागास्कर में भयानक जनसंहार किया था, इस दौरान राजा को भी मार दिया गया था. उसी जनसंहार से तीन खोपड़ियों को विजय प्रतीक के रूप में फ़्रांस ले जाया गया था.
1897 जंग की कहानी
मेडागास्कर, गजब की जैव विविधता, जीवंत संस्कृतियों, माइग्रेशन, व्यापार और संघर्ष की लहरों से गढ़ा गया देश है. दुनिया के चौथे सबसे बड़े द्वीप मेडागास्कर के औपनिवेशिक अतीत को समझे बिना इसके वर्तमान को समझना मुश्किल है.
19वीं सदी की शुरुआत में मेडागास्कर का अधिकांश भाग स्थानीय मेरिना साम्राज्य के अधीन था. इसका नेता रदामा I नाम का राजा था. इस राजा ने ब्रिटिश साम्राज्यवादियों से दोस्ती की और ईसाई धर्म का प्रसार किया. बाद में उनकी विधवा रानावालोना I ने विदेशी हस्तक्षेप का विरोध किया लेकिन उनके निधन के बाद मेडागास्कर के यूरोप के साथ फिर से संबंध स्थापित हुए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










