
उस्मान हादी हत्याकांड में बांग्लादेश पुलिस का नया पैंतरा, चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे
AajTak
ढाका पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच ने उस्मान हादी शूटआउट मामले में चार्जशीट दाखिल कर चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, यह एक राजनीतिक हत्या थी, जिसकी साजिश सिंगापुर में रची गई थी.
बांग्लादेश पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच ने मंगलवार को ढाका मेट्रोपोलिटन कोर्ट में उस्मान हादी हत्याकांड की चार्जशीट दाखिल की. 12 दिसंबर को चुनावी कार्यक्रम के बाद पलटन रोड पर रिक्शे से जा रहे इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान बिन हादी के सिर में चलती मोटरसाइकिल से आए बदमाशों ने गोली मार दी थी. इसके बाद, इलाज के दौरान सिंगापुर में उनकी मौत हो गई, जिसके बाद पूरे देश में उग्र प्रदर्शन हुए.
पुलिस ने अब खुलासा किया है कि यह हत्या पूरी तरह से राजनीतिक थी और इसकी योजना सिंगापुर में बनाई गई थी. चार्जशीट में पूर्व पार्षद ताइजुल इस्लाम चौधरी उर्फ बप्पी सहित 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है.
उस्मान हादी लगातार प्रतिबंधित दल अवामी लीग के खिलाफ आक्रामक बयान दे रहे थे, जिसकी वजह से उनकी हत्या की साजिश रची गई.
सिंगापुर में बनी हत्या की योजना
पुलिस चार्जशीट के मुताबिक, उस्मान हादी की हत्या की साजिश सिंगापुर में एक मीटिंग के दौरान रची गई थी. इस बैठक में अवामी लीग सरकार के मंत्री जहांगीर कबीर नानक, पूर्व सांसद इलियास मुल्ला और पूर्व पार्षद ताइजुल इस्लाम मौजूद थे. शूटर फैसल और करीम मसूद भी इस साजिश का हिस्सा थे. करीम मसूद छात्र लीग का पूर्व नेता है, जबकि उसका साथी आलमगीर युवा लीग का कार्यकर्ता है. गोली चलाने वालों में फिलिप नामक शख्स भी शामिल था.
यह भी पढ़ें: अवामी लीग के इशारे पर हुई हादी की हत्या, बांग्लादेश पुलिस का बड़ा दावा

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







