
उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को कहा Sorry, वायरल हुए मीम्स, यूजर्स ने करा दी शादी
AajTak
उर्वशी रौतेल का बीते दिन मजाकिया अंदाज में सॉरी कहते हुए वीडियो वायरल हुआ और लीजिए मीमर्स को मजे लेने का मौका मिल गया. हालांकि, उर्वशी ने सीरियसली नहीं, बल्कि मजाकिया अंदाज में ऋषभ पंत से माफी मांगी थी. लेकिन मीमर्स के लिए तो इतना ही काफी था. एक्ट्रेस का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फनी मीम्स की बाढ़ आ गई है.
लगता है उर्वशी रौतेला का क्रिकेटर संग कुछ गहरा नाता है. तभी तो कभी भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत तो कभी पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. बीते दिन उर्वशी का मजाकिया अंदाज में सॉरी कहते हुए वीडियो वायरल हुआ और लीजिए मीमर्स को मजे लेने का मौका मिल गया.
सोशल मीडिया पर छाए मीम्स
उर्वशी रौतेला का वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया. हालांकि, उर्वशी ने सीरियसली नहीं, बल्कि मजाकिया अंदाज में ऋषभ पंत से माफी मांगी थी. लेकिन मीमर्स के लिए तो इतना ही काफी था. एक्ट्रेस का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फनी मीम्स की बाढ़ आ गई है.
एक मीम में तो उर्वशी के सॉरी बोलने के बाद ऋषभ पंत संग उनका पूरा फ्यूचर दिखा दिया है. वायरल मीम में आप देख सकते हैं कि सॉरी सुनने के बाद दोनों स्टार्स करीब आते हैं फिर शादी करते हैं और फिर दोनों के बच्चे भी हो जाते हैं. हालांकि, वायरल मीम में यूज की गई तस्वीरें फिल्म की हैं. लेकिन मीमर्स ने ऋषभ पंत और उर्वशी को साथ देखने के सपने देखने शुरू कर दिए हैं.
Rishabh Pant after #UrvashiRautela 's sorry..... pic.twitter.com/lq4bWqYluO

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












