
उर्फी जावेद से दिव्या खोसला कुमार तक: जब देसी सेलेब्स ने फिरंगी स्टार्स को किया कॉपी
AajTak
अकसर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहने वाली उर्वशी रतौला भी अपने आउटफिट के लिये ट्रोल हो चुकी हैं. उर्वशी रतौला एक बार काइली जेनर की ड्रेस पहने हुए पाईं थीं. उर्वशी ने जो पिंक ड्रेस पहनी थी. वो ड्रेस काइली जेनर ने अपनी 21वीं बर्थडे पर पहनी हुई थी.
इंडियन सेलेब्स कुछ भी करें लोग उसे फौरन नोटिस कर लेते हैं. फिर बात चाहें किसी स्टेटमेंट की हो या फिर कपड़ों की. अकसर ऐसा होता है कि हमारे इंडियन स्टार्स ने फिरंगी स्टार्स से प्रेरित होकर उनके जैसे आउटफिट्स कैरी करने की कोशिश की है. पर अफसोस वो उनमें इतने कंफर्टेबल नहीं दिखे, जितना हॉलीवुड सेलेब्स दिखते हैं. चलिये जानते हैं कौन हैं वो स्टार्स जो हॉलीवुड स्टार्स के आउटफिट्स में नजर आ चुके हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












