
उमेश पाल हत्याकांड में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अतीक की पत्नी के 3 करीबियों को पकड़ा
AajTak
उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता के तीन करीबियों को हिरासत में लिया है. ये कार्रवाई क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा की गई है. पता चला है कि पकड़े गए तीनों लोग हत्याकांड के बाद से शाइस्ता के संपर्क में थे. इनसे शाइस्ता परवीन की लोकेशन के बारे में पूछताछ की जा रही है.
यूपी के प्रयागराज में 24 फरवरी को हुई उमेश पाल की हत्या के मामले में पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता के तीन करीबियों को हिरासत में लिया है. सूत्रों का कहना है कि प्रयागराज की क्राइम ब्रांच ने माफिया अतीक अहमद की पत्नी के तीन बेहद करीबियों को पूछताछ के लिए उठाया है.
पता चला है कि ये सभी उमेश पाल हत्याकांड के बाद से शाइस्ता के संपर्क में थे. पकड़े गए अतीक के करीबियों से शाइस्ता परवीन की लोकेशन के बारे में पूछताछ की जा रही है. आशंका है कि शाइस्ता परवीन प्रयागराज में ही छिपी हुई हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












