
उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के सामने कौन? विपक्षी दलों ने मंथन के लिए बुलाई बैठक
AajTak
सूत्रों की मानें तो उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर फैसला लेने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं की 17 जुलाई को बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में संसद के मानसून सत्र में सरकार द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों-बिलों पर चर्चा की जाएगी.
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम फाइनल होना शुरू हो गए हैं. शनिवार को एनडीए ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि विपक्ष भी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान रविवार को कर सकता है. वहीं, कांग्रेस ने साफ कर दिया है वह अपनी पार्टी से उपराष्ट्रपति पद के लिए कंडीडेट का नाम नहीं देगी. उपराष्ट्रपति के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 19 जुलाई है.
सूत्रों की मानें तो उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर फैसला लेने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं की 17 जुलाई को दोपहर 3 बजे एक बैठक बुलाई गई है. सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के साथ विपक्ष ने मीटिंग बुलाई है. इसमें संसद के मानसून सत्र में सरकार द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों-बिलों पर भी चर्चा की जा सकती है. इस बीच, कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों को पहले ही सूचित कर दिया है कि प्रमुख विपक्षी दल- कांग्रेस अपनी पार्टी से उम्मीदवार नहीं उतारेगी. पार्टी का कहना है कि वह फिलहाल पार्टी से कंडीडेट को लेकर विचार नहीं कर रही है.
कौन हैं एनडीए के उम्मीदवार
राजस्थान के झुंझुनू जिले के रहने वाले जगदीप धनखड़ एनडीए के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए गए हैं. धनखड़ 1989 से 1991 तक झुंझनू से सांसद रह चुके हैं. वे वीपी सिंह की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं. इस समय पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं. धनखड़ झुंझनू के किठाना गांव के रहने वाले हैं. 1991 में उन्होंने जनता दल छोड़ कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी. 1991 में कांग्रेस के टिकट पर अजमेर से लोकसभा चुनाव लड़ा. मगर भाजपा के रासासिंह रावत से हार गए.
धनखड़ ने 1993 में विधानसभा चुनाव में अजमेर जिले की किशनगढ़ सीट से कांग्रेस के टिकट पर उतरे और चुनाव जीते. 1996 में उन्होंने झुंझुनूं से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और तीसरे स्थान पर रहे थे. 2003 में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी. जगदीप के पिता चौधरी गोकुलचंद धनखड़ खेती करते थे. धनखड़ राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं. वे बार कौंसिल के भी सदस्य रहे हैं. धनखड़ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील भी रह चुके हैं. इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन पेरिस के सदस्य हैं.
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त को होगी वोटिंग

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










