
उन 10 तारीखों की कहानी... जिनमें अतीक अहमद का 44 साल में बनाया 'माफिया साम्राज्य' मिट्टी में मिल गया!
AajTak
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को पुलिस घेरे में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. वारदात को तीन युवकों ने अंजाम दिया, जो पत्रकार बनकर पुलिस के काफिले के नजदीक पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस दौरान करीब 18 राउंड गोलियां चलीं, जिनमें से 8 गोली अतीक अहमद को लगीं. इससे दो दिन पहले अतीक के बेेटे असद को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया गया था.
माफिया अतीक अहमद की शनिवार देर रात प्रयागराज में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. इस हमले में उसका भाई अशरफ भी मारा गया. इसी के साथ अतीक के अपराध और दहशत के उस साम्राज्य का भी अंत हो गया, जो उसने 44 साल में खड़ा किया था. अतीक पर 100 से ज्यादा केस दर्ज थे. 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के मामले में दर्ज हुए केस से उसका और उसकी गैंग का काउंटडाउन शुरू हो गया था. पहले अतीक के परिवार और गैंग पर शिकंजा कसा गया. फिर 13 अप्रैल को उसके तीसरे नंबर के बेटे असद और शूटर गुलाम एनकाउंटर में ढेर हो गए. असद को शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया, इसके बाद रात होते होते अतीक और उसका भाई हमले में मारे गये.
अतीक पर हत्या, हत्या की साजिश, किडनैपिंग जैसे 100 मामले दर्ज थे. अतीक अहमद न सिर्फ क्राइम बल्कि राजनीति की दुनिया में भी जाना-माना नाम था. अतीक के खौफ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, कि जब उसने 2012 में चुनाव लड़ने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी, तो हाईकोर्ट के 10 जजों ने केस की सुनवाई से ही खुद को अलग कर लिया. 11वें जज ने सुनवाई की और अतीक अहमद को जमानत मिल गई.
अतीक एक बार सांसद और 5 बार विधायक रहा. अतीक अहमद का नाम हाल ही में प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्या केस में सामने आया. अतीक ने तमाम जुर्म किए लेकिन उमेश पाल की हत्या के बाद उसका साम्राज्य ढहना शुरू हुआ तो फिर अबतक उसके गैंग को तबाही ही देखने को मिली. यही वह केस है, जिससे जुड़ीं 10 तारीखों में अतीक का 44 साल का बनाया हुआ माफिया साम्राज्य मिट्टी में मिल गया.
24 फरवरी: 24 फरवरी को प्रयागराज की सड़कों पर दिनदहाड़े उमेश पाल और उसके दो गनर्स की हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल 19 साल पहले हुए राजू पाल हत्याकांड का मुख्य गवाह थे.
25 फरवरी: उमेश पाल की पत्नी ने अतीक, अशरफ, शाइस्ता समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज कराया. उधर, जब यूपी विधानसभा में विपक्ष ने कानून के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा, तो सीएम योगी ने कहा, ''इस सदन में कह रहा हूं, इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे... जितने माफिया हैं उनको मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे.''
26 फरवरी: उमेश पाल हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई. पुलिस ने विजय चौधरी उर्फ उस्मान, अरबाज, अतीक के बेटे असद, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, साबिर, अरमान की पहचान की.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







