
'उन्होंने मुझे बेहतर बनाया', गर्लफ्रेंड Malaika Arora की तारीफ में बोले Arjun Kapoor
AajTak
शुक्रवार की शाम मलाइका और अर्जुन हाथों में हाथ डाले एक अवॉर्ड शो में पहुंचे. ब्लू आउटफिट्स में नजर आए मलाइका और अर्जुन का मैचिंग लुक देखने वालों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहा. शो में दोनों ने अवॉर्ड जीता और फिर स्टेज पर एक दूसरे की जमकर तारीफ की.
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को मुंबई में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में देखा गया. शुक्रवार की शाम कपल हाथों में हाथ डाले एक अवॉर्ड शो में पहुंचा था. ब्लू आउटफिट्स में नजर आए मलाइका और अर्जुन का मैचिंग लुक देखने वालों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहा. इतना ही नहीं, सेलेब्स से भरे इस शो में दोनों ने मोस्ट स्टाइलिश कपल का अवॉर्ड भी अपने नाम किया. ऐसे में अर्जुन कपूर की मलाइका अरोड़ा को लेकर स्पीच सुनने लायक थी.
अर्जुन ने की मलाइका की तारीफ
मुंबई में हुए एचटी इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2022 में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने बेस्ट स्टाइलिश कपल का अवॉर्ड जीता. इस जीत के बाद कपल ने स्टेज पर एक-दूसरे की जमकर तारीफ की.
मलाइका ने कहा कि अर्जुन उनसे थैंक यू सुनने का इंतजार कर रहे हैं. इसपर अर्जुन कपूर बोले, 'नहीं. मैं असल में तुम्हें कहना चाहता हूं थैंक यू बेबी, तुम्हारी वजह से इन लोगों ने मुझे स्टाइलिश कहा है.' मलाइका ने कहा, 'मुझे लगता है हम एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करते हैं. सब हमसे पूछ रहे हैं कि हम एक-दूसरे से मैच हो कर रहे हैं. यह बिल्कुल भी सोचकर नहीं किया गया है.'
इसके बाद अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा पर प्यार बरसाया. उन्होंने कहा, 'मुझे स्टाइलिश बनाने का शुक्रिया. मैं आज उनके साथ खड़ा हूं और अवॉर्ड जीत रहा हूं. लेकिन सबसे जरूरी बात ये है कि आज मैं उनके साथ यहां बेहद खुश हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि वह मुझे स्टाइलिश बनाती हैं. उन्होंने मुझे बेहतर इंसान बनाया है. तो थैंक यू, मुझे विश्वास नहीं था कि मैं बहुत स्टाइलिश हूं.'
रोमांटिक ट्रिप पर गया था कपल

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












