
'उनके बीच वर्षों से लड़ाई चल रही', भारत-पाक तनाव पर बोले ट्रंप, पहलगाम हमले को बताया- बहुत ज्यादा बुरा!
AajTak
जब ट्रंप से कश्मीर मुद्दे और भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, 'उस सीमा पर 1500 वर्षों से तनाव रहा है. तो यह हमेशा से ऐसा ही रहा है. लेकिन मुझे यकीन है कि वे किसी न किसी तरीके से इसका हल निकाल लेंगे. मैं दोनों नेताओं को जानता हूं, भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत तनाव है, लेकिन ऐसा हमेशा से रहा है.'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और इसे 'बहुत बुरा हमला' बताया. एअरफोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान इस स्थिति को अपने स्तर पर सुलझा लेंगे.
उन्होंने कहा, 'मैं भारत के भी बहुत करीब हूं और पाकिस्तान के भी... जैसा कि आप जानते हैं. कश्मीर को लेकर दोनों के बीच वर्षों से लड़ाई चल रही है. कश्मीर का मुद्दा वर्षों से है. जो आतंकी हमला हुआ, वो बहुत बुरा था, बहुत ही बुरा.'
'उस सीमा पर हजारों साल से तनाव चल रहा'
जब उनसे कश्मीर मुद्दे और भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, 'उस सीमा पर वर्षों से तनाव रहा है. यह हमेशा से ऐसा ही रहा है. लेकिन मुझे यकीन है कि वे किसी न किसी तरीके से इसका हल निकाल लेंगे. मैं दोनों नेताओं को जानता हूं, भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत तनाव है, लेकिन ऐसा हमेशा से रहा है.'
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी और आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत को पूर्ण समर्थन देने की बात कही थी. उन्होंने इस 'जघन्य हमले' के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने में भारत का समर्थन करने का आश्वासन दिया है.
दो दशक में सबसे बड़ा हमला'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










