
उधमपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 4 लड़कियां अरेस्ट
AajTak
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया. बारियां इलाके में स्थित ब्लू लोटस स्पा पर छापेमारी के दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से पुलिस ने एक बड़े मामले का खुलासा किया है. यहां एक निजी इमारत में चल रहे ब्लू लोटस स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा किया जा रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह स्पा सेंटर केवल नाम का है, असल में यहां देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा है.
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी पुलिस ने शुक्रवार देर रात सूचना के आधार पर बारियां इलाके में स्थित इस स्पा सेंटर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान वहां मौजूद सात लोगों को हिरासत में लिया गया. इनमें से चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पुष्टि हुई कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाया जा रहा था.
सात आरोपी गिरफ्तार पकड़े गए सातों आरोपियों को पुलिस ने थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की है. अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं को यहां किस तरह लाया गया और इस नेटवर्क का संचालन कौन कर रहा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का मानना है कि इस धंधे में और भी लोग शामिल हो सकते हैं.
पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस ने इस मामले में अनैतिक तस्करी (निवारण) अधिनियम (Immoral Traffic Prevention Act) के तहत केस दर्ज कर लिया है. साथ ही स्पा सेंटर के मालिक और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि इलाके में और भी ऐसे सेंटरों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
आगे की जांच जारी फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें कौन-कौन शामिल है. प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि समाज में फैल रहे इस तरह के अपराध पर रोक लगाई जा सके.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








