
उत्तर कोरिया में K-Drama देखने वालों को मिलती है सजा-ए-मौत, देश से भागे लोगों ने सुनाई आपबीती
AajTak
संयुक्त राष्ट्र की एक मानवाधिकार रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया में विदेशी कंटेंट, खासकर दक्षिण कोरियाई टीवी शो शेयर करने वालों को मौत की सजा दी जा रही है. 2014 के बाद से बढ़ती निगरानी और सख्त कानूनों के तहत यह कार्रवाई व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर बढ़ते प्रतिबंधों का हिस्सा है.
उत्तर कोरिया में विदेशी कंटेंट, खासकर लोकप्रिय साउथ कोरियन ड्रामा (K-Drama) जैसे शो शेयर करने वाले लोगों को मौत की सजा दी गई है. संयुक्त राष्ट्र की एक मानवाधिकार रिपोर्ट में शुक्रवार को यह दावा किया गया. यह कार्रवाई उत्तर कोरिया में व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर बढ़ते शिकंजे का हिस्सा बताई जा रही है.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, रिपोर्ट में कहा गया है कि 2014 के बाद से नई तकनीकों की मदद से निगरानी और सख्त हो गई है. साथ ही सजा भी और कठोर हुई है. यहां तक कि विदेशी टीवी शो शेयर करने जैसे अपराधों के लिए भी मौत की सजा दी जा रही है.
300 गवाहों और पीड़ितों की मदद से तैयार की गई रिपोर्ट
14 पन्नों की इस यूएन रिपोर्ट में कहा गया कि इन पाबंदियों ने उत्तर कोरिया को दुनिया का सबसे प्रतिबंधित देश बना दिया है. यह रिपोर्ट 300 से ज्यादा गवाहों और पीड़ितों के इंटरव्यू पर आधारित है, जिन्होंने देश से भागकर आजादी पाई और यह बताया कि स्वतंत्रता को किस तरह कुचला जा रहा है.
कोविड के बाद बढ़े मौत की सजा के मामले
जेम्स हीनन, जो उत्तर कोरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के प्रमुख हैं, ने जिनेवा में बताया कि COVID-19 के बाद सामान्य और राजनीतिक अपराधों में मौत की सजा के मामलों में इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि नए कानूनों के तहत पहले ही कुछ लोगों को विदेशी टीवी सीरीज, खासकर दक्षिण कोरिया के लोकप्रिय टीवी शो को शेयर करने के लिए फांसी दी जा चुकी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









