
उत्तराखंड: देहरादून में शुरू हुई निकाय चुनाव की मतगणना, 66 फीसदी हुई थी वोटिंग
AajTak
वोटिंग के दौरान राज्य के कई निकायों से वोटर लिस्ट से नाम गायब होने को लेकर चर्चाएं हुईं. इसके साथ ही मत पेटियों को लेकर भागते हुए लोगों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए.
उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून में आज निकाय चुनाव की मतगणना हो रही है. सुबह 8 बजे से मतगणना की शुरुआत हुई. निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए 54 केंद्र स्थापित किए हैं. इस प्रक्रिया में कुल 6366 कर्मचारी तैनात किए गए हैं. 23 जनवरी को राज्य की 100 निकायों में 66 फीसदी के आसपास मतदान हुआ था.
इससे पहले वोटिंग के दौरान राज्य के कई निकायों से वोटर लिस्ट से नाम गायब होने को लेकर चर्चाएं हुईं. इसके साथ ही मतपेटियों को लेकर भागते हुए लोगों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए.
चुनाव में धांधली के आरोपों के बाद भी अभी तक राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.
बाजपुर में हुआ था बवाल
ऊधम सिंह नगर के बाजपुर नगर पालिका इंटर कॉलेज बूथ पर बवाल हो गया था. बूथ पर मतपेटी एक कार में रखी मिलने पर विवाद सामने आया था. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ, इसके बाद भीड़ को भगाने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया. हरिद्वार के एसएमजेएन कॉलेज पोलिंग बूथ पर वोटिंग के दौरान हंगामा हो गया. यहां भाजपाई और कांग्रेसी आपस में भिड़ गए थे, जिसमें एक समर्थक की जबरदस्त पिटाई कर दी गई. इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग एक शख्स को लात घूंसो से पीटते हुए नजर आ रहे थे.
यह भी पढ़ें: देहरादून में पूर्व सैनिकों के लिए लगा मेगा नेत्र सर्जरी कैंप, 250+ लोगों की जिंदगी में लौटी रोशनी, राज्यपाल ने सराहा

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








