
उत्तराखंड: टिहरी में बर्फबारी में फंसी बारात, दूल्हे ने कई किलोमीटर पैदल तय किया सफर, सड़क पर ही होने लगा डांस
AajTak
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आए एक वीडियो में बर्फबारी के बीच आगे बढ़ती बारात ने सभी का ध्यान खींचा है. मोरियाना टॉप इलाके में भारी बर्फ जमने से बारात के वाहन रास्ते में फंस गए, जिसके बाद दूल्हा और बारातियों ने पैदल सफर तय किया. कठिन मौसम के बावजूद लोग नाचते-गाते विवाह स्थल तक पहुंचे. यह घटना खराब हालात में भी इंसानी हौसले और जज्बे की मिसाल बन गई.
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आया एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच खासा चर्चा में है, जिसमें बर्फ से ढकी सड़कों पर एक बारात आगे बढ़ती नजर आ रही है. चारों ओर घनी बर्फबारी, जमी हुई सड़कें और बेहद ठंडा मौसम. इन तमाम मुश्किलों के बावजूद दूल्हा कई किलोमीटर अपनी बारात के साथ पैदल ही आगे बढ़ता दिख रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी बर्फबारी के बीच भी बारातियों का उत्साह बिल्कुल कम नहीं हुआ. सड़क पर उतरकर दूल्हे के साथ लोग नाचते-गाते आगे बढ़ रहे हैं. चेहरे पर मुस्कान और कदमों में जोश, यह नजारा इस शादी को बेहद खास बना देता है.
क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक यह घटना टिहरी गढ़वाल जिले के मोरियाना टॉप इलाके की है, जहां अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बर्फबारी शुरू हो गई. बर्फ की मोटी परत जम जाने के कारण बारात में शामिल वाहन रास्ते में ही फंस गए. हालात ऐसे हो गए कि वाहनों से आगे बढ़ना नामुमकिन हो गया.
इसके बाद दूल्हे सहित सभी बारातियों ने पैदल ही सफर पूरा करने का फैसला किया. मोरियाना टॉप से बिंदाल कोटि तक का रास्ता बर्फ से पूरी तरह ढका हुआ था, लेकिन इसके बावजूद बारात रुकी नहीं. पैदल चलते हुए दूल्हा और बाराती आखिरकार विवाह स्थल तक पहुंचे और दुल्हन को लेने में कामयाब रहे.
जनजीवन बुरी तरह प्रभावित स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. ऊंचाई वाले इलाकों में यातायात लगभग ठप हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद लोग हालात का डटकर सामना कर रहे हैं.
इस शादी ने यह साबित कर दिया कि कठिन मौसम भी इंसानी हौसले को नहीं रोक सकता. बर्फबारी के बीच आगे बढ़ती यह बारात अब एक यादगार कहानी बन चुकी है, और दूल्हा-बारातियों का यह जज्बा हर किसी की तारीफ बटोर रहा है.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.








