
उत्तराखंड की निजी बस सेवा कंपनी से 2.5 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में 9 गिरफ्तार, हैरान कर देगी करतूत
AajTak
कोटद्वार पुलिस ने बताया कि गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड के वर्तमान सचिव विजयपाल सिंह द्वारा मार्च में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद बुधवार को गिरफ्तारियां की गईं.
उत्तराखंड के कोटद्वार में एक प्रमुख निजी बस सेवा कंपनी के नौ पदाधिकारियों को अलग-अलग बहाने से कंपनी के फंड से 2.5 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड के वर्तमान सचिव विजयपाल सिंह द्वारा मार्च में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद बुधवार को गिरफ्तारियां की गईं. विजयपाल ने शिकायत में जीएमओयू के पूर्व अध्यक्ष, प्रबंधक और एकाउंटेंट समेत नौ लोगों पर विभिन्न मदों के नाम पर धोखाधड़ी से पैसे निकालने का आरोप लगाया है.
पीटीआई के मुताबिक, मामले की जांच में पुष्टि हुई है कि आरोपियों ने साजिश रचकर मृत व्यक्तियों के नाम पर बने पेट्रोल पंपों में भवन निर्माण, कंप्यूटर मरम्मत और रख रखाव तथा यातायात व्यवस्था के नाम पर 2 करोड़, 48 लाख और 43 हजार रुपये हड़प लिए थे. कई मामलों में कथित तौर पर फर्जी व्यक्तियों को फर्जी भुगतान किए गए.
गिरफ्तार किए गए लोगों में कंपनी के पूर्व चेयरमैन और मुख्य साजिशकर्ता जीत सिंह पटवाल, पूर्व प्रबंध निदेशक उषा सजवान, पूर्व कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार रावत, पूर्व सहायक लेखा अधिकारी मंजीत सैनी, क्लर्क अशोक कुमार, कैशियर सहायक मुकेश कुमार, पेट्रोल सेक्शन क्लर्क वीरेंद्र खंतवाल, लेखा अधिकारी राकेश मोहन त्यागी और हेड ऑफिस के कार्यवाहक कैशियर राजेश बुड़ाकोटी शामिल हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










