
उत्तरकाशी सुरंग हादसा: 'रैट माइनिंग' नहीं हो सकी शुरू, जिस पर टिका है मजदूरों को बाहर निकालने का प्लान, जानिए क्या है यह तकनीक
AajTak
NHIDCL के एमडी महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग चल रही है और अब तक 36 मीटर की ड्रिलिंग पूरी भी हो गई है. कुल 86 मीटर की वर्टिकल ड्रिलिंग की जानी है. इस दौरान वहां कुछ पानी, कठोर पत्थर मिले. लेकिन उन्हें हटाते हुए ड्रिलिंग का काम जारी है. महमूद अहमद के मुताबिक चट्टान की परत जानने के लिए 8 इंच की ड्रिलिंग की जा रही है.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मजदूरों को बचाने का काम 16वें दिन भी जारी है. सुरंग के अंदर बीते 16 दिनों से 41 मजदूर फंसे हुए हैं. उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सरकारें निरंतर प्रयास कर रही हैं. बीते दिन यानी रविवार से वहां वर्टिकल ड्रिलिंग पर भी काम शुरू किया गया है. NHIDCL के एमडी महमूद अहमद, SDRF के नोडल अधिकारी नरेश खेरवाल और उत्तराखंड सरकार के सचिव नीरज खेरवाल ने इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन पर जानकारी दी.
अधिकारियों के मुताबिक हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग के दौरान सुरंग में जो मशीन के पार्ट्स फंस गए थे, उन हिस्सों को हटा दिया गया है. लेकिन ऑगर मशीन का हेड अभी भी पाइपलाइन में फंसा हुआ है. इन क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटने के बाद पाइप को धकेला जा सकता है. जानकारी के मुताबिक 3 मीटर पाइप का इस्तेमाल पहले ही किया जा चुका है. अब हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग वाले रास्ते को 'रैट माइनिंग' के जरिए खोला जाएगा.
26 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग हुई पूरी
NHIDCL के एमडी महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग चल रही है और अब तक 36 मीटर की ड्रिलिंग पूरी भी हो गई है. कुल 86 मीटर की वर्टिकल ड्रिलिंग की जानी है. इस दौरान वहां कुछ पानी, कठोर पत्थर मिले. लेकिन उन्हें हटाते हुए ड्रिलिंग का काम जारी है. महमूद अहमद के मुताबिक चट्टान की परत जानने के लिए 8 इंच की ड्रिलिंग की जा रही है.
महमूद अहमद ने बताया कि हम मैन्युअल ड्रिलिंग के जरिए अंदर फंसी गंदगी हटाने की योजना बना रहे हैं. इसके बाद मशीनों के जरिए पाइप को अंदर धकेला जाएगा. इसके बाद आखिरी के 10-12 मीटर में ड्रिफ्ट टनल का इस्तेमाल किया जाएगा.
बताते चलें कि वर्टिकल ड्रिलिंग मशीन 40-45 मीटर तक ड्रिल कर सकती है. सिल्क्यारा साइट पर दो मशीनें और लाई गई हैं. अधिकारियों की मानें तो वर्टिकल ड्रिलिंग का काम 30 नवंबर तक खत्म हो जाना चाहिए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










