
उड़ते विमान में बिगड़ी पायलट की तबीयत, यात्री ने कराई सुरक्षित लैंडिंग!
AajTak
अचानक पायलट की तबीयत खराब हो गई और उसे तत्काल मेडिकल इमरजेंसी के लिए कॉकपिट से निकालना पड़ा. इस दौरान विमान में सफर कर रहे एक यात्री ने मोर्चा संभाला. उसने विमान को ऑपरेट करने में को-पायलट की मदद की. कुछ देर में विमान की लैंडिंग हो गई.
एक यात्री विमान हवा में उड़ रहा था. तभी उसके पायलट की तबीयत खराब हो गई. उसे तत्काल मेडिकल इमरजेंसी के लिए कॉकपिट से निकालना पड़ा. इस दौरान विमान में सफर कर रहे एक यात्री ने मोर्चा संभाला. उसने विमान को ऑपरेट करने में को-पायलट की मदद की. मामला अमेरिका का है.
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथवेस्ट एयरलाइंस (Southwest Airlines) के एक विमान ने लास वेगास से ओहियो के कोलंबस के लिए उड़ान भरी थी. विमान के टेकऑफ करने के कुछ ही देर बाद पायलट की तबीयत अचानक से बिगड़ गई. मेडिकल इमरजेंसी की हालत में विमान को वापस लास वेगास में लैंड कराने के लिए कहा गया.
इससे पहले कि पैनिक फैलता विमान में सवार एक यात्री विमान को संभालने के लिए आगे आ गया. वो पेशेवर पायलट था और एक दूसरी एयरलाइन कंपनी में काम करता था. उसने कॉकपिट में आकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क साधा. वहीं, विमान के को-पायलट ने फ्लाइट का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया. कुछ देर बाद फ्लाइट 6013 की सुरक्षित लैंडिंग हो गई. बीते बुधवार को हुई इस घटना को लेकर साउथवेस्ट एयरलाइंस के प्रवक्ता क्रिस पेरी ने कहा कि एक अन्य एयरलाइन के पायलट ने फ्लाइट डेक में एंटर किया और रेडियो संचार के साथ हमारी सहायता की, जबकि हमारे साउथवेस्ट पायलट ने विमान को उड़ाया.
विमान करीब 1 घंटे 17 मिनट तक हवा में रहा. इस दौरान एक महिला यात्री ने बीमार पायलट का इलाज किया. वह प्रोफेशनल नर्स थी. लैंडिंग के बाद पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल, मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.
जब एक अजनबी ने उड़ाया था प्लेन
गौरतलब है कि ऐसा ही एक मामला पिछले साल मई में देखने को मिला था. तब अमेरिका के फ्लोरिडा में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की मदद से एक यात्री ने विमान की लैंडिंग कराई थी. दरअसल, उड़ान के दौरान पायलट की तबीयत बिगड़ गई थी. वह बेहोश हो गया था, जिसके बाद यात्री विमान को कंट्रोल करने लगा. उसके पास विमान उड़ाने का कोई एक्सपीरियंस नहीं था. लेकिन वह सेसना कारवां (Cessna Caravan) नाम के प्लेन की सेफ लैंडिंग कराने में कामयाब रहा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









