
ईस्टर सीजफायर पर भिड़े रूस-यूक्रेन! जेलेंस्की ने अपनी सेना को दिए जवाबी कार्रवाई के निर्देश
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी सेना पर सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगाया है. उन्होंने सोमवार को बताया कि यूक्रेनी सेना ने उन्हें सीजफायर के दौरान रूस की ओर से लगभग 3,000 हमलों की जानकारी दी है. जेलेंस्की ने कहा कि रूसी गोलाबारी और हमले की सबसे बड़ी घटनाएं युद्धग्रस्त पूर्वी शहर पोक्रोवस्क के निकट अग्रिम मोर्चे पर हुईं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ईस्टर के मौके पर एक दिवसीय सीजफायर का ऐलान किया था. हालांकि, इस सीजफायर की अवधि में रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर अनगिनत हमलों का आरोप लगाया है. क्रेमलिन ने कहा कि अग्रिम मोर्चे पर लड़ाई में सीजफायर का कोई आदेश नहीं था.
ज़ेलेंस्की ने सोमवार को बताया कि यूक्रेनी सेना ने सीजफायर के दौरान रूस की ओर से लगभग 3,000 हमलों की जानकारी दी है. इन हमलों के बाद हमने अपनी सेना को रूस पर जवाबी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूसी गोलाबारी और हमले की सबसे बड़ी घटनाएं युद्धग्रस्त पूर्वी शहर पोक्रोवस्क के निकट अग्रिम मोर्चे पर हुईं.
'रूसी हमलों से बचाने के लिए होंगे हमारे हमले'
जेलेंस्की ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एक पोस्ट में कहा, 'हम सीजफायर का जवाब सीजफायर से देंगे, हमारे हमले रूसी हमलों से बचाने के लिए होंगे.'
दरअसाल, पुतिन ने ईस्टर को ध्यान में रखते हुए शनिवार को आदेश दिया था कि रविवार मध्यरात्रि तक अग्रिम मोर्चे पर सभी सैन्य गतिविधियां रोक दी जाएं, लेकिन उन्होंने इसे आगे बढ़ाने का आदेश नहीं दिया.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








