
ईरान से सीधी बातचीत क्यों चाहता है अमेरिका? ट्रंप एक तीर से साधेंगे कई निशाने!
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साफ तौर पर कह चुके हैं कि वह नहीं चाहते कि ईरान परमाणु संप्रभु राष्ट्र बनें और वह ईरान को परमाणु संपन्न बनने से रोकने के लिए सीधी बातचीत का दबाव बना रहा है.
ईरान के परमाणु कार्यक्रम से कई देशों की नींद उड़ी हुई हैं. ईरान को न्यूक्लियर हथियार बनाने से रोकने के इरादे से अमेरिका और इजरायल ने हाल ही में ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों फोर्दो, नतांज और इस्फहान पर हमला किया था. लेकिन अब अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर उससे सीधी बातचीत का मन बना लिया है. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर ईरान से इस सीधी बातचीत के पीछे अमेरिका की मंशा क्या है?
अमेरिका का सबसे बड़ा लक्ष्य ईरान को न्यूक्लियर हथियार बनाने से रोकना है. तेहरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम लंबे समय से पश्चिमी देशों विशेष रूप से अमेरिका और इजरायल के लिए चिंता का सबब रहा है. ऐसे में अमेरिका की ट्रंप सरकार ईरान पर सीधे तौर पर दबाव डालने पर आमादा है ताकि ईरान के साथ जल्द से जल्द समझौते को अंतिम रूप दे सके.
अमेरिका के एक तीर से कई निशाने
ट्रंप साफ तौर पर कह चुके हैं कि वह नहीं चाहते कि ईरान परमाणु संप्रभु राष्ट्र बनें और वह ईरान को परमाणु संपन्न बनने से रोकने के लिए सीधी बातचीत का दबाव बना रहा है.
ईरान को मिडिल ईस्ट में अपने सहयोगियों हमास, हिज्बुल्लाह और हूती विद्रोहियों का पूरा सपोर्ट है, जिन्होंने इस क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के लिए चुनौतियां खड़ी की हैं. ऐसे में अमेरिका सीधी बातचीत के जरिए ईरान के इन प्रॉक्सी समूहों के प्रभाव को भी कम करने की कोशिश करना चाहता है.
ईरान से नजदीकियों की वजह से मिडिल ईस्ट में चीन और रूस का प्रभाव भी बढ़ रहा है. ऐसे में अमेरिकी प्रत्यक्ष बातचीत के जरिए ईरान को पश्चिमी खेमे की ओर लाने की कोशिश कर सकता है ताकि रूस और चीन का प्रभाव कम हो सके.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










