
ईरान सीजफायर को राजी क्या हुआ, चीन पर मेहरबान हुए ट्रंप! तुरंत दे दी ये बड़ी छूट
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसी घोषणा की है जिसे उनका बड़ा यू-टर्न माना जा रहा है. ईरान-इजरायल सीजफायर के बाद उन्होंने ईरान और चीन को बड़ी राहत दी है. चीन पहले चोरी-छिपे ईरान का तेल खरीदता था लेकिन अब ट्रंप ने कह दिया है कि चीन ईरानी तेल खरीद सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अपनी विदेश नीति में एक बड़ा यू-टर्न लिया है. अमेरिका पहले इस बात के सख्त खिलाफ था कि कोई भी देश ईरान से उसका कच्चा तेल खरीदे. चीन चोरी-छिपे ईरान से उसका तेल खरीदता था लेकिन मंगलवार को ट्रंप ने खुलेआम कह दिया कि चीन ईरान से तेल खरीद सकता है. ट्रंप ने कहा है कि इजरायल और ईरान के बीच युद्धविराम पर सहमति के बाद चीन ईरानी तेल खरीदना जारी रख सकता है.
हालांकि, व्हाइट हाउस ने यह साफ किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील दे दी गई है.
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, 'चीन अब ईरान से तेल खरीदना जारी रख सकता है. उम्मीद है कि वो (चीन) अमेरिका से भी खूब तेल खरीदेगा.'
इससे कुछ ही दिन पहले अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु संयंत्रों पर बमबारी कर उन्हें नुकसान पहुंचाया था.
व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ट्रंप बताना चाह रहे हैं कि ईरान ने अब तक होर्मूज की खाड़ी को तेल टैंकरों के लिए बंद करने की कोई कोशिश नहीं की है क्योंकि अगर ऐसा होता तो चीन के लिए मुश्किल हो जाती. चीन दुनिया में ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीददार है.
अधिकारी ने कहा, 'राष्ट्रपति चीन और सभी देशों से लगातार आग्रह कर रहे हैं कि वे अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर ईरानी तेल खरीदने के बजाए हमसे तेल खरीदें.'

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








