
ईरान में इजरायली हमले पर अमेरिका ने साधी चुप्पी, पहले दी थी 'काउंटर अटैक' नहीं करने की सलाह
AajTak
अमेरिका ने इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए काउंटर अटैक पर चुप्पी साध ली है. व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरिन जीन-पियरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में पूछे जाने पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. बता दें कि इससे पहले अमेरिका ने इजरायल को ईरान पर हमला नहीं करने की सलाह दी थी.
अमेरिका ने इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए काउंटर अटैक पर चुप्पी साध ली है. व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरिन जीन-पियरे ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे पता है कि मिडिल ईस्ट की रिपोर्ट में सबकी बहुत रुचि है. मुझे पता है कि आप सभी मुझसे इसके (इजरायल का ईरान पर जवाबी हमला) बारे में जरूर पूछेंगे, लेकिन हमें कोई टिप्पणी नहीं करनी है. बाइडन प्रशासन शुरू से ही स्पष्ट रहा है कि वे इस संघर्ष को बढ़ते नहीं देखना चाहते. हम क्षेत्र में तनाव को कम करने के लिए अपने सहयोगियों के साथ परामर्श करना जारी रखेंगे.' बता दें कि इससे पहले अमेरिका ने इजरायल को ईरान पर हमला नहीं करने की सलाह दी थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बेंजामिन नेतन्याहू को साफ कहा था कि अगर इजरायल की ओर से ईरान पर जवाबी हमला होता है, तो अमेरिका इसमें तेल अवीव की मदद नहीं करेगा. लेकिन अब इजरायल के काउंटर अटैक पर अमेरिका की चुप्पी से सवाल उठने लगे हैं कि क्या उसने ईरान पर हमले को लेकर अपना स्टैंड बदल लिया है. जर्मनी और ब्रिटेन ने भी इजरायल को ईरान के साथ युद्ध में नहीं उलछने की सलाह दी थी. इन तीनों देशों ने कहा था कि इजरायल की ईरान के खिलाफ कोई भी जवाबी कार्रवाई मीडिल ईस्ट को बड़े युद्ध की तरफ ले जा सकती है.
इजरायल अपनी सुरक्षा के जो जरूरी होगा करेगा: नेतन्याहू
वहीं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायली वॉर और सुरक्षा कैबिनेट की बैठक में साफ किया था कि सहयोगी देशों की सलाह चाहे जो भी हो, हम किसी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे और ईरान पर हमला कब करना है इसका फैसला खुद करेंगे. नेतन्याहू ने कहा था, 'दुनिया के नेताओं ने सुझाव और सलाह दिए हैं. मैं इसकी सराहना करता हूं. लेकिन मैं साफ करना चाहता हूं कि हम अपने फैसले खुद लेंगे. इजरायल अपनी सुरक्षा के लिए जो भी जरूरी होगा, वह सब कुछ करेगा.'
दमिश्क में ईरानी दूतावास पर हुए हमले के बाद बढ़ा तनाव
बता दें कि सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर 1 अप्रैल को हमला हुआ था, जिसमें ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड के 7 सदस्य और 6 सीरियाई नागरिक मारे गए थे. हालांकि, इजरायल इस हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार कर रहा है. लेकिन ईरान का कहना है कि हमला इजरायल ने ही किया था. इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 13 अप्रैल को इजरायल पर 300 ड्रोन और मिसाइलें दागी थीं. हालांकि, इन हमलों से इजरायल में कुछ खास नुकसान नहीं हुआ. इजरायली डिफेंस सिस्टम ने अधिकांश ईरानी मिसाइलों और ड्रोन को इंटरसेप्ट कर हवा में ही नष्ट कर दिया. जो कुछ मिसाइलें बच गईं, वे भी सिर्फ डेड सी तक पहुंच सकीं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







