
ईरान पर इसी हफ्ते हमला करेगा अमेरिका, टारगेट पर होंगे हजारों प्रोटेस्टर्स की मौत के जिम्मेदार नेता-अधिकारी
AajTak
अमेरिका ईरान में प्रदर्शनकारियों की मौत के लिए जिम्मेदार माने जा रहे वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों और सैन्य कमांडरों पर सटीक हमलों पर विचार कर रहा है. ये हमले इसी हफ्ते हो सकते हैं. हालांकि ट्रंप प्रशासन के भीतर इसे लेकर मतभेद और ईरानी जवाबी कार्रवाई को लेकर आशंकाएं बनी हुई हैं.
अमेरिका ईरान के खिलाफ एक बार फिर सैन्य कार्रवाई की दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है. अमेरिकी हमले का टारगेट प्रदर्शनकारियों की कथित रूप से हत्या करने वाले कमांडर और अधिकारी हो सकते हैं. रिपोर्ट में खाड़ी क्षेत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि हमले इसी हफ्ते हो सकते हैं, हालांकि समयसीमा में बदलाव की संभावना बनी हुई है.
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन के भीतर इस मुद्दे पर हो रही चर्चाओं के बीच कई तरह की बातचीत सामने आ रही हैं. मिडिल ईस्ट आई की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी नेताओं के बीच एक बड़ा सवाल यह है कि अगर अमेरिका हमला करता है तो ईरान किस स्तर तक जवाबी कार्रवाई कर सकता है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ बमबारी नहीं, खामेनेई का तख्तापलट असली टारगेट... ईरान से जंग के लिए US-इजरायल ने कसी कमर
बीते करीब एक महीने से ट्रंप प्रशासन ईरान पर हमले के विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिसका आधार ईरानी सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की गई कथित क्रूर कार्रवाई को बताया जा रहा है, जिसमें हजारों लोगों के मारे जाने का दावा है.
सऊदी अरब, कतर और ओमान ने अमेरिका को हमले से रोका
हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में बयान देकर तनाव कम करने के संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था कि "हत्या बंद हो गई है" और इससे पहले प्रदर्शनकारियों से सरकारी संस्थानों पर कब्जा करने का अपील भी किया था. ट्रंप के रुख में यह बदलाव सऊदी अरब, कतर और ओमान जैसे खाड़ी देशों के दबाव के बाद आया, जिन्होंने ईरान पर हमले का विरोध किया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







