
ईरान ने 6 लोगों को फांसी पर लटकाया, इजरायल के लिए काम करने का आरोप
AajTak
ईरान में राज्य मीडिया के अनुसार, खुजेस्तान प्रांत में सशस्त्र हमलों का आरोप झेल रहे छह लड़ाकों को फांसी दे दी गई है. इजरायल और अमेरिका के साथ जून में 12-दिवसीय संघर्ष के बाद से ईरान उन लोगों की फांसी को तेज कर रहा है, जिनके इजरायल से संबंध होने का वह दावा करता है.
ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरान ने शनिवार को खुजेस्तान प्रांत में सशस्त्र हमले करने के आरोपी छह लड़ाकों को फांसी दे दी है. ये कार्रवाई जून में इजरायल और अमेरिका के साथ हुए संघर्ष के बाद इजरायल से संबंध रखने वाले लोगों की तेज फांसी के क्रम में की गई.
न्यायपालिका ने अपने मिजान वेबसाइट पर शनिवार को कहा, हाल के सालों में खुजेस्तान प्रांत में सुरक्षा को निशाना बनाकर कई सशस्त्र अभियान और बम विस्फोट करने वाले छह अलगाववादी आतंकवादी तत्वों को आज सुबह मौत की सजा सुनाई गई. इन लड़ाकों पर सुरक्षाकर्मियों की हत्या और तोड़फोड़ के आरोप थे.
'2018-19 की हत्याओं में थे शामिल'
वहीं, फांसी पर चढ़ाए सभी लोगों की पहचान तथा उनकी गिरफ्तारी और सजा का विवरण तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन मिज़ान ने बताया कि वह 2018 और 2019 में दो पुलिस अधिकारियों और बासिज अर्धसैनिक बल के दो सदस्यों समेत चार सुरक्षाकर्मियों की हत्या में शामिल थे.
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि उन्होंने 'बम बनाने और लगाने, खोर्रमशहर गैस स्टेशन को उड़ाने जैसी तोड़फोड़ की घटनाओं की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने की बात कबूल की है.'
ईरान आमतौर पर जिन्हें अलगाववादी और आतंकवादी समूह कहता है, उन्हें अपने कट्टर दुश्मन इजरायल से जोड़ता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










